यूपी के बागपत में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर एक प्रेमिका ने थाने के सामने जहर खा लिया।प्रेमिका सहारनपुर से आई थी। दोनों की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी के जौनपुर में कूलर की हवा को लेकर बारातियों और घरातियों में खूनी सघर्ष हो गया। इसमें एक बाराती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में ही शादी की रस्में पूरी कराई गईं। बारात प्रतापगढ़ से महराजगंज के बरहुपुर गांव में आयी थी।
यूपी के गोरखपुर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि सीएम संग अपनी फोटो दिखाकर ठेका दिलाने के नाम पर 8 लाख हड़पे लिए गए हैं। शिकायत के गोरखपुर पुलिस ऐक्शन आई। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यूपी के कानपुर में अमीन पर रिश्वत लेने पर बड़ा ऐक्शन हुआ है। मुआवजे के बदले 12 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में अमीन को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही जांच बैठा दी गई।
बरेली में विजिलेंस टीम ने एक और अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने फरीदपुर तहसील के सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने शिकायत एसएसपी बरेली और सतर्कता अधिष्ठान टीम से की थी।
वाराणसी में बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की गाड़ी पर फायरिंग की गई है। हालांकि उस वक्त गाड़ी में अध्यक्ष नहीं थे। उनकी गाड़ी को मैकेनिक बनाने के लिए ले जा रहा था। मैकेनिक को ही गोली लगी है। कार सवार मनबढ़ युवकों की वारदात को अंजाम दिया है।
यूपी के कानपुर में महिला मर्डर में सारा सच सामने आ गया है। मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पकड़ा गया पति नहीं महिला का प्रेमी कातिल निकला। प्रेमी ने बताया कि महिला दूसरे युवक से चैटिंग करती थी इसलिए हत्या कर दी।
बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। रिश्ते के दादा ने किशोरी को अगवा कर संबंध बनाया। किशोरी के पेट दर्द की शिकायत पर जांच हुई तो पता चला कि वह 6 माह की गर्भवती है।
बस्ती में अपनी मां के साथ सो रही 4 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सुबह वह झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में मिली। वहीं पिता को इस बात का पता चला तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी लालू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला यूपी की रहने वाली है।