The grandfather had sex with the teenager pregnancy was revealed when she complained of stomach pain रिश्ते के दादा ने ही किशोरी से बनाया संबंध, पेट दर्द की शिकायत पर प्रेग्नेंसी का खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsThe grandfather had sex with the teenager pregnancy was revealed when she complained of stomach pain

रिश्ते के दादा ने ही किशोरी से बनाया संबंध, पेट दर्द की शिकायत पर प्रेग्नेंसी का खुलासा

बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। रिश्ते के दादा ने किशोरी को अगवा कर संबंध बनाया। किशोरी के पेट दर्द की शिकायत पर जांच हुई तो पता चला कि वह 6 माह की गर्भवती है।

Yogesh Yadav बुलंदशहर, संवाददाता।Tue, 13 May 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
रिश्ते के दादा ने ही किशोरी से बनाया संबंध, पेट दर्द की शिकायत पर प्रेग्नेंसी का खुलासा

बुलंदशहर में जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते का दादा लगने वाला युवक किशोरी का अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पेट दर्द की शिकायत होने पर पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें वह छह माह की गर्भवती निकली। पुलिस ने अब मुकदमे में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं की वृद्धि की है। आरोपी पिछले सात माह से किशोरी से दुष्कर्म करता चला आ रहा था।

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 20 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गायब हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में किशोरी के ही रिश्ते में लगने वाले 25 वर्षीय दादा द्वारा अपहरण की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें:शादी के पांचवें दिन नवविवाहिता की जिद के आगे झुका पति, प्रेमी के साथ किया विदा

8 मई को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी और थाने में बयान दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिस पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो किशोरी 6 माह की गर्भवती पाई गई। पुलिस ने मामले में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं की वृद्धि की है।

कई दिन परिजनों को गुमराह करता रहा आरोपी

किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी से जब उसकी बेटी के अपहरण कर ले जाने के बारे में जानकारी की तो उसने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह रिश्ते में उसका दादा लगता है, वह ऐसा कैसे कर सकता है। इसके बाद वह गांव भी आता जाता रहा। जिससे परिजनों को उस पर शक न हो। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयानों के बाद आरोपी द्वारा दुष्कर्म और अपहरण की पुष्टि हो गई।

ये भी पढ़ें:दामाद से अवैध संबंध के शक में सास की हत्या, महिला के पति ने ही की खौफनाक वारदात

आरोपी की पत्नी के जापे में घर जाती रहती थी पीड़िता

जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले आरोपी की पत्नी का प्रसव हुआ था। 25 वर्षीय आरोपी पीड़िता का रिश्ते में दादा लगता है। इसके आरोपी की पत्नी के जापे में पीड़िता अपनी मां के साथ आरोपी के घर जाती रहती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया था। लगातार वह उसके साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा था।

प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह के अनुसार तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी को बरामद कर मेडिकल कराया गया, जिसमें वह गर्भवती पाई गई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।