कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैंने ऐसा पहली बार देखा। इतना मान-सम्मान हमें दिया गया। पार्टी बेशक कोई भी हो, जब प्रदेश का मुखिया या मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को मान-सम्मान दे और इतना ख्याल रखे तो यह बहुत बड़ी बात है।
35 साल के बाद रामनवमी के मौके पर हरियाणा बीजेपी का मुख्यालय रोहतक से पंचकूला शिफ्ट कर दिया गया है। राजधानी चंडीगढ़ के पास होने की वजह से मुख्यालय पंचकूला लाया गया है।
गुरुग्राम में एक उप-विभागीय अधिकारी को हरियाणा के मुख्यमंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर फोन किया गया। फोन करने वाले ने एसडीओ को एक बिजली के खंभे को हटाने का निर्देश दिया। बाद में पता चला कि यह कॉल धोखाधड़ी...
सेक्टर-9 पुलिस चौकी के पास यह परिवार किराए पर रहता था। शनिवार देर शाम जोरदार एसी का कंप्रेसर फटने से धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर में आग लग गई और आसपास के लोग भी दहल गए।
वित्त विभाग का प्रभार भी संभालने वाले सैनी ने कहा कि बजट में 2025-26 के लिए 2,05,017.29 करोड़ रुपये के परिव्यय का अनुमान जताया गया है। यह राशि 2024-25 के संशोधित अनुमानों से 13.70 प्रतिशत अधिक है।
भानुप्रिया सक्सेना, जो कि हरियाणा के पंचकूला की निवासी हैं, को स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया।...
अरविंद शर्मा ने विभिन्न राज्यों में भाजपा की जीत पर गोहाना की जलेबियों का बार-बार जिक्र किया। सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने शर्मा की बात को काटते हुए कह दिया कि गोहाना की जलेबियों में अब वो बात नहीं रही।
एक दशक पहले हिमानी के पिता ने खुदकुशी कर ली थी। वहीं उनके भाई का भी 12 साल पहले मर्डर हो गया था। बताया जा रहा है कि हो सकता है बढ़ते राजनीतिक कद की वजह से हिमाने के दुश्मन पैदा हो गए हों।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेपर आउट मामले में दोषी पाए गए 4 डीएसपी, 3 एसएचओ सहित 25 पुलिसकर्मियों सस्पेंड, 2 सुपरवाइजर, 5 निरीक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
किसी राहगीर ने बस स्टैंड की दीवार के पास पड़े एक काले रंग के सूटकेस को देखा और उसकी संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को कब्जे में लेकर जब खोला गया तो उसमें एक महिला का शव मिला।