Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsHaryana CM and UP Deputy CMs Attend Wedding in Saharanpur Amidst Tight Security

आज सहारनपुर में रहेंगे प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और हरियाणा के मुख्यमंत्री

Saharanpur News - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, सुरेश खन्ना, तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहारनपुर में राज्यमंत्री जसवंत सैनी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 30 April 2025 02:13 AM
share Share
Follow Us on
आज सहारनपुर में रहेंगे प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और हरियाणा के मुख्यमंत्री

सहारनपुर/सहारनपुर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, वित्ती मंत्री सुरेश खन्ना के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुधवार को सहारनपुर आ रहे हैं। सभी प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सैनी की बेटी के शादी समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक दोपहर 1:20 बजे अलीगढ़ से हेलीकाप्टर के जरिए सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा सीधे सरसावा सीएचसी पर पहुंचेंगे, जहां वे सीएचसी का निरीक्षण करेंगे तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में समीक्षा बैठक भी करेंगे। समीक्षा बैठक करने के बाद डिप्टी सीएम 4:25 पर कस्बे के अंबाला रोड स्थित केडी रिसॉर्ट में राज्यमंत्री जसवंत सैनी की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वह यहां करीब 30 मिनट रुकने के बाद वापस कार द्वारा वायु सेना स्टेशन सरसावा पहुंचेंगे। यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए एसडीएम नकुड़ संगीता राघव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

इनके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सरसावा एयरपोर्ट पर 11:15 बजे पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा सर्किट हाउस जाएंगे, जहां वे पार्टी पदाधिकारी, जन प्रतिनिधियों से मिलेंगे तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। 11:45 बजे वे राज्यमंत्री की पुत्री के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1:35 बजे शादी समारोह से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। इनके अलावा वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम रहेगा। बुधवार को 8:55 पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा 10:15 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा दोपहर 12:00 बजे सहारनपुर स्थित सर्किट हाउस आएंगे, जहां पर जनप्रतिनिधयों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात दोपहर एक बजे वे राज्यमंत्री जसवंत सैनी की सुपुत्री के शुभ विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति भी वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। इनके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहारनपुर आएंगे। यह भी राज्यमंत्री जसवंत सैनी की बेटी की शादी समारोह में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र भी सहारनपुर आएंगे।

---------

पुलिस-प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हरियाणा के मुख्यमंत्री और सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित अन्य मंत्रियों के आगमन पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके लिए पड़ोसी जिलों से भी फोर्स मंगवाया गया है। शादी समारोह में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें