Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Ishwar, Allah, God and Waheguru are nothing IPS controversial statement Kishan Sahay Meena

ईश्वर, अल्लाह, गॉड और वाहेगुरु कुछ होते ही नहीं, IPS किशन सहाय का विवादित बयान

  • उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तर्क दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक चमत्कार, जादू-टोना या पर्दे के पीछे ओट और चालाकी होती है। वहीं, जो पत्थर, ईंट पानी में तैरी थी, ईंट में हवा के बुलबुले होते हैं। इसी प्रकार पत्थर मूंगे की चट्टान है, जो समुद्र में बनता है।

Prem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तानTue, 28 Jan 2025 03:22 PM
share Share
Follow Us on
ईश्वर, अल्लाह, गॉड और वाहेगुरु कुछ होते ही नहीं, IPS किशन सहाय का विवादित बयान

राजस्थान के आईजी मानवाधिकार किशन सहाय मीना ने कहा कि 'पहले मैं भी धार्मिक था। मैंने रामायण दूसरी क्लास में और महाभारत तीसरी क्लास में पढ़ ली थी। सारे ग्रन्थ पहले ही पढ़ लिए थे. मुझे लगा मैं भक्ति करूंगा तो भगवान मुझे मिलेंगे, लेकिन जब कॉलेज में गया तो पता चला कि ये तो सब काल्पनिक बातें हैं। भगवान और देवी-देवता होते ही नहीं हैं। आज बच्चे विज्ञान और भूगोल की पढ़ाई कर रहे हैं, जिसमें कहीं अंधविश्वास वाली बातें नहीं हैं, लेकिन बच्चों की जो घर पर परवरिश होती है, उसमें उन्हें अंधविश्वास सिखाया जाता है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तर्क दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक चमत्कार, जादू-टोना या पर्दे के पीछे ओट और चालाकी होती है। वहीं, जो पत्थर, ईंट पानी में तैरी थी, ईंट में हवा के बुलबुले होते हैं। इसी प्रकार पत्थर मूंगे की चट्टान है, जो समुद्र में बनता है। इसमें पानी के बुलबुले होते हैं, इसलिए पत्थर पानी में तैर जाता है। उन्होंने कहा कि कोई सूरज को निगल गया और चांद की तरफ उंगली करने से उसके दो टुकड़े हो गए, ये सब धार्मिक, काल्पनिक और अंधविश्वास की बातें हैं. ऐसा कुछ भी नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि जिन घरों में धार्मिक माहौल ज्यादा है, उनको परेशानी ज्यादा है. भूत, प्रेत, जिन्न मानने से ही आते हैं, जो नहीं मानते उनको कुछ नहीं होता। जो चीज होती है, उसी का सबूत होता है। जो नहीं है उसका कोई सबूत नहीं है।

उल्लेखनीय है कि आइपीएस किशन सहाय मीना पहले भी सभी धर्मों के भगवान, देवताओं पर टिप्पणी कर चुके है। उन्होंने कहा था कि ईश्वर, अल्लाह जैसी कोई चीज नहीं होती। इनमें कोई शक्ति न कभी थी और न होती है। कोई मानता है कि इनमें शक्ति होती है तो ये सिर्फ भ्रम मात्र है। उन्होंने कहा था कि भगवान ने कभी किसी देश को गुलाम होने से नहीं बचाया। जिन देशों के पास तकनीकी और आधुनिक हथियार थे, वहीं देश आगे बढ़े हैं और बढ़ते रहेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें