परमाणु संपन्न देशों के नाम रूस, अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, इजरायल, चीन, फ्रांस, उत्तर कोरिया और इंग्लैंड हैं। इन सभी नौ देशों के पास मिलाकर 12121 परमाणु हथियार हैं, इनमें से 9585 सैन्य हथियार और 3904 को मिसाइल और विमानों में तैनात किया गया है।
रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। रूस ने अपने 4380 परमाणु हथियारों में 1710 हथियारों को मिसाइल, बमवर्षक और फाइटर जेट्स में तैनात किया है। रूस इस वक्त यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझा है। वह कई बार अमेरिका और नाटो देशों को परमाणु हमले की धमकी दे चुका है।
दूसरे नंबर पर अमेरिका 3708 परमाणु हथियारों के साथ संपन्न है। इसने 1770 परमाणु हथियारों को तैनात किया है। अमेरिका वैसे तो दुनिया की सबसे ताकतवर देश होने का दावा करता है, लेकिन परमाणु हथियारों के मामले में रूस से काफी पीछे है।
तीसरे नंबर चीन है। हमारे पड़ोसी देश के पास 500 परमाणु हथियार हैं। चीन ने 24 हथियारों को तैनात किया है।
इसके बाद फ्रांस 290 परमाणु हथियारों के साथ चौथा परमाणु संपन्न देश है। चौंकाने वाली बात यह है कि फ्रांस ने 280 परमाणु हथियारों को तैनात कर रखा है। इंग्लैंज के पास 225 परमाणु हथियार है, जिनमें से उसने 120 हथियारों को युद्ध के लिए तैनात कर रखा है।
भारत की बात की जाए तो 2023 तक भारत 1640 परमाणु हथियारों से संपन्न था, अब यह संख्या बढ़कर 172 हो गई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट कहती है भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। अच्छी बात यह है कि भारत ने अपने सभी परमाणु हथियारों को सुरक्षित रखा है, किसी को भी तैनात नहीं किया है।
पाकिस्तान की बात की जाए तो उसके पास 170 परमाणु हथियार हैं। इनमें से कुछ नस्त्र, हत्फ, गजनवी भी हैं। अन्य देशों की बात की जाए तो इजरायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास 50 परमाणु हथियार हैं।