भव्य और दिव्य धार्मिक आयोजन में आएंगे अनिरुद्धाचार्य जी महाराज और देवी चित्रलेखा
हवेली खड़गपुर में 30 अप्रैल से 8 मई तक रुद्र चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है। इस महायज्ञ में कई प्रसिद्ध संतों की उपस्थिति रहेगी। यज्ञ स्थल की सजावट और भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा...

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। 30 अप्रैल से 8 मई तक प्रसन्नडो में रुद्र चंडी महायज्ञ के भव्य और दिव्य धार्मिक आयोजन एवं श्रीमद भागवत कथा एवं महायज्ञ को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में विशेष धार्मिक भक्ति का वातावरण देखा जा रहा है। महायज्ञ को लेकर आकर्षक यज्ञमंडप समेत हवन स्थल समेत विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यज्ञ स्थल को रंगीन रोशनी की सजावट के साथ भक्तों की सुविधाओं के लिए पंडाल और शेड का निर्माण किया जा रहा है। मेले को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। महायज्ञ समिति के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ महायज्ञ को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाने में दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे है।
महायज्ञ समिति के हिमांशु कुमार सिंह और दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल से 08 मई तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। महायज्ञ में गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी जी, अयोध्या के जगत गुरु वासुदेवाचार्य जी महाराज, राघवाचार्य जी महाराज, गया के स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज, राजस्थान के कम्बल वाले बाबा के साथ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बृंदावन धाम में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, देवी चित्रलेखा आदि की विशेष रूप से गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही महायज्ञ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी, अरुण भारती, बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बब्लू, सुमीत कुमार सिंह व विद्यायक श्रेयसी सिंह ने आने की सहमति दी है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ और मेले की व्यवस्था को लेकर सुरक्षा को लेकर भी कमेटी गठित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।