रसोई से सेहत का गहरा नाता जुड़ा होता है। रसोई में कुछ सामान ऐसे होते हैं जो दिखने में यूजफुल लगते हैं लेकिन ये बीमारियों का घर होते हैं। इन सामान को फौरन रसोई से निकालकर फेंकने की जरूरत है। अगर आपने भी इन 6 सामान को किचन में जगह दी है तो फौरन कर दें बाहर।
आमतौर पर लोग बर्तन धोने वाले स्पंज पर ध्यान नहीं देते लेकिन पुराना होते ही इसे बदलना बेहद जरूरी होता है। इसमे मौजूद बैक्टीरिया आसानी से बीमार बना सकते हैं।
दवाओं को रसोई में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि दवाओं को रसोईघर में रखने के घर के सदस्य ज्यादातर समय बीमार बने रहते हैं।
किसी भी पैकेट वाले फूड्स की डेट का पता करके जरूर रखें। जिससे कि इन फूड्स को एक्सपायरी होने से पहले ही खाकर खत्म किया जा सके। पुरानी डेट के फूड्स सेहत के लिए हार्मफुल हो सकते हैं।
टूटी-फूटी सेरेमिक, चीनी मिट्टी या स्टील के बर्तनों फौरन घर से बाहर कर दें। इनसे ना केवल चोट लगने का डर होता है बल्कि इसके कोनों पर बैक्टीरिया भी भर जाते है।
खाने-पीने के सामान के ऐसे पैकेट जो खुले हैं और काफी वक्त से रखे हैं तो इन्हें फौरन रसोई से बाहर कर दें। इसमे नमी के साथ ही बैक्टीरिया भी पनप जाते हैं। जिसे खाकर बीमार होने का डर बना रहता है।
घर में कुछ भी बाहर से ऑर्डर किया जाता है तो ये खाने के सामान प्लास्टिक के कंटेनर में आते हैं। जिन पर माइक्रोवेव सेफ लिखा होता है। लेकिन ये प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से हार्मफुल केमिकल शरीर में पहुंच सकते हैं।
पुराने नॉनस्टिक के बर्तन जिसकी कोटिंग छूट गई हैं। उन बर्तनों में भूलकर भी खाना नहीं पकाना चाहए। ये कैंसर के कारण हो सकते हैं।