Hindi Newsक्रिकेटIND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा

IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा

IND vs NZ Live Score champions trophy 2025 Final cricket match score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मैच से जुड़े अपडेट- भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चार विकेट से हरा दिया है।

IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 09 Mar 2025 09:55 PM
हमें फॉलो करें

IND vs NZ Live Score champions trophy 2025 Final cricket match score: भारतीय टीम ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने 6 गेंद शेष रहते खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया। न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर फाइनल में हार गई है।

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कुछ गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39वें ओवर में सैंटनर का शिकार बने। अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया। रविंद्र जडेजा और राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन ने 37, ब्रेसवेल ने 41 रन बनाए। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए।

पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। 46ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली।

सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रनआउट हुए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।भारत की ओर वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

IND Live score- 254/6 (49)

NZ live score- 251/7 (50)

9 Mar 2025, 09:52:45 PM IST

IND vs NZ Live Score- भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

IND vs NZ Live Score- भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारत ने 6 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मैच अपने नाम किया।

9 Mar 2025, 09:43:07 PM IST

IND vs NZ Live Score- हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

IND vs NZ Live Score- हार्दिक पांड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।

9 Mar 2025, 09:38:40 PM IST

IND vs NZ Live Score- भारत जीत के करीब पहुंचा

IND vs NZ Live Score- भारतीय टीम ने 47 ओवर में 5 विकेट खोकर 240 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अब 18 गेंद में 12 रन चाहिए। राहुल 29 और हार्दिक 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 2025, 09:33:16 PM IST

IND vs NZ Live Score- रोमांचक मोड़ पर पहुंचा फाइनल

IND vs NZ Live Score- भारतीय टीम ने 46 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 24 गेंद में 21 रन चाहिए। राहुल 23 और हार्दिक 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 2025, 09:25:07 PM IST

IND vs NZ Live Score- भारत को 6 ओवर में चाहिए 40 रन चाहिए

IND vs NZ Live Score- भारतीय टीम को जीत के लिए 36 गेंद में 40 रन चाहिए। हार्दिक 5 और राहुल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 2025, 09:18:26 PM IST

IND vs NZ Live Score- अक्षर खराब शॉट खेलकर हुए आउट

IND vs NZ Live Score- अक्षर पटेल 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 42वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अक्षर ने अपना विकेट गंवाया।

9 Mar 2025, 09:10:01 PM IST

IND vs NZ Live Score- अक्षर-राहुल क्रीज पर मौजूद

IND vs NZ Live Score- अक्षर पटेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। राहुल एक बार फिर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षर ने आंख जमा लिए हैं।

9 Mar 2025, 09:03:41 PM IST

IND vs NZ Live Score- श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन

IND vs NZ Live Score- स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 62 गेंद में 48 रन बनाकर बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अक्षर के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने उन्हें आउट किया।

9 Mar 2025, 08:52:16 PM IST

IND vs NZ Live Score- भारत को जीत के लिए चाहिए 80 से कम रन

IND vs NZ Live Score- भारत को जीत के लिए 78 गेंद में 76 रन चाहिए। श्रेयस अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। अक्षर-श्रेयस के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

9 Mar 2025, 08:36:31 PM IST

IND vs NZ Live Score- श्रेयस-अक्षर से बड़ी पारी की उम्मीद

IND vs NZ Live Score- भारत ने अच्छी शुरुआत के बाद कुछ ओवर के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए। जिसके बाद श्रेयस और अक्षर ने पारी को संभाला है। न्यूजीलैंड ने पिछले कुछ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की है।

9 Mar 2025, 08:30:06 PM IST

IND vs NZ Live Score- भारत ने 31 ओवर में बनाए 140 रन

IND vs NZ Live Score- भारत ने 31 ओवर में 3 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। श्रेयस 21 और अक्षर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 2025, 08:20:22 PM IST

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने दो ओवर मेडन डाले

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने 26वां और 27वां ओवर मेडन डाला है। ब्रेसवेल ने अपने चौथे ओवर में कोई रन नहीं दिया, जबकि रचिन ने अपने 8वें ओवर में रोहित का विकेट लिया और मेडन भी डाला।

9 Mar 2025, 08:17:31 PM IST

IND vs NZ Live Score- रोहित शर्मा हुए आउट

IND vs NZ Live Score- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रचिन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह स्टंप हुए।

9 Mar 2025, 08:09:43 PM IST

IND vs NZ Live Score- 25 ओवर में भारत ने बनाए 122 रन

IND vs NZ Live Score-भारतीय टीम ने 25 ओवर में दो विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं। श्रेयस नौ और रोहित 76 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 2025, 07:57:23 PM IST

IND vs NZ Live Score- विराट कोहली भी हुए आउट

IND vs NZ Live Score- स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दो गेंद में एक ही रन बना सके। माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।

9 Mar 2025, 07:56:41 PM IST

IND vs NZ Live Score- शुभमन गिल लौटे पवेलियन

IND vs NZ Live Score- सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया।

9 Mar 2025, 07:46:15 PM IST

IND vs NZ Live Score- रोहित-गिल के बीच शतकीय साझेदारी

IND vs NZ Live Score- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ये तीसरी ओपनिंग पार्टनरशिप है।

9 Mar 2025, 07:38:44 PM IST

IND vs NZ Live Score- भारत का स्कोर 100 के पार

IND vs NZ Live Score- भारतीय टीम ने 17वें ओवर में बिना विकेट गंवाए 100 रन बना लिए हैं। गिल 27 और रोहित 68 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 2025, 07:31:22 PM IST

IND vs NZ Live Score- रोहित ने लगाई फिफ्टी

IND vs NZ Live Score- रोहित शर्मा ने 41 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित फाइनल में शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

9 Mar 2025, 07:12:53 PM IST

IND vs NZ Live Score- भारत के 50 रन हुए पूरे

IND vs NZ Live Score- भारतीय टीम ने 8वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने इस ओवर में नाथन स्मिथ के खिलाफ 14 रन बटोरे।

9 Mar 2025, 07:01:14 PM IST

IND vs NZ Live Score- रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दिलाई दमदार शुरुआत

IND vs NZ Live Score- रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई है। गिल 7 और रोहित 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 2025, 06:50:27 PM IST

IND vs NZ Live Score- रोहित को शरीर में दर्द की समस्या

IND vs NZ Live Score- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चौथे ओवर के दौरान शरीर में कुछ समस्या हुई। वह अपने सीने और गले बार-बार को पकड़ रहे थे और झुककर खड़े हो गए थे, जिसके बाद फीजियो ने उनका ट्रीटमेंट किया। हालांकि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और क्रीज पर मौजूद हैं।

9 Mar 2025, 06:36:12 PM IST

IND vs NZ Live Score- रोहित ने पहले ओवर में दिखाए तेवर

IND vs NZ Live Score- रोहित शर्मा ने काइल जैमीसन के ओवर में छक्का जड़ा है। पहले ओवर में आठ रन बने।

9 Mar 2025, 06:18:04 PM IST

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड के लिए मिचेल और ब्रेसवेल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

IND vs NZ Live Score- डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली।

9 Mar 2025, 06:10:59 PM IST

IND vs NZ Live Score- वरुण- कुलदीप ने किया कमाल

IND vs NZ Live Score- भारतीय स्पिनरों ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया है। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए।

9 Mar 2025, 06:04:01 PM IST

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने बनाए 251 रन

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। डेरिल मिचेल ने 61 और माइकल ब्रेसवेल ने 53 रन की पारी खेली।

9 Mar 2025, 05:59:26 PM IST

IND vs NZ Live Score- माइकल ब्रेसवेल ने लगाई फिफ्टी

IND vs NZ Live Score- माइकल ब्रेसवेल ने 39 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है।

9 Mar 2025, 05:56:30 PM IST

IND vs NZ Live Score- मिचेल सैंटनर हुए रन आउट

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर आठ के स्कोर पर रन आउट हो गए हैं। कोहली के थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेजा।

9 Mar 2025, 05:43:34 PM IST

IND vs NZ Live Score- डेरिल मिचेल हुए आउट

IND vs NZ Live Score- डेरिल मिचेल 101 गेंद में 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें शमी ने आउट किया। न्यूजीलैंड ने 47 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बना लिए हैं।

9 Mar 2025, 05:24:57 PM IST

IND vs NZ Live Score- डेरिल मिचेल ने लगाई फिफ्टी

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 93 गेंद में 50 रन पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड ने 43 ओवर में पांच विकेट खोकर 184 रन बना लिए हैं।

9 Mar 2025, 05:19:19 PM IST

IND vs NZ Live Score- वरुण को पैर में लगी चोट

IND vs NZ Live Score- वरुण चक्रवर्ती को 42वें ओवर में गेंद पकड़ने के दौरान पैर में चोट लगी। फॉलोथ्रू में गेंद को पैर से रोकने के प्रयास में वरुण को चोट लगी। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद वह गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन लगड़ा कर चल रहे हैं।

9 Mar 2025, 05:08:29 PM IST

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने 39 ओवर में बनाए 168 रन

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने 39 ओवर में पांच विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 2025, 05:04:44 PM IST

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

IND vs NZ Live Score- वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को आउट करके न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया है। फिलिप्स 52 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए।

9 Mar 2025, 04:57:09 PM IST

IND vs NZ Live Score- शुभमन गिल ने भी किया कैच ड्रॉप

IND vs NZ Live Score- रोहित के बाद शुभमन गिल ने डीप मिड विकेट में कैच ड्रॉप किया है। ग्लेन फिलिप्स को जीवनदान मिला।

9 Mar 2025, 04:51:00 PM IST

IND vs NZ Live Score- रोहित से भी छूटा कैच

IND vs NZ Live Score- रोहित शर्मा ने मिड विकेट पर डेरिल मिचेल का कैच ड्रॉप कर दिया है। मिचेल रोहित के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे, रोहित छलांग लगाकर गेंद को रोकने में कामयाब हुए लेकिन कैच नहीं लपक सके।

9 Mar 2025, 04:38:55 PM IST

IND vs NZ Live Score- अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में दमदार शुरुआत की थी। पहले विकेट के लिए विल यंग और रचिन के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। विल यंग 15 और रचिन 37 रन बनाकर आउट हुए। इस जोड़ी के टूटने के बाद न्यूजीलैंड ने 51 रन के अंदर तीन विकेट और गंवाए।

9 Mar 2025, 04:23:37 PM IST

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने 26 ओवर में बनाए 116 रन

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने 26 ओवर में चार विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 26 और फिलिप्स 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 2025, 04:15:44 PM IST

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने गंवाया चौथा विकेट

IND vs NZ Live Score- रविंद्र जडेजा ने टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू किया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवा दिया है। लैथम 30 गेंद में 40 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड ने 23 ओवर में चार विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं।

9 Mar 2025, 04:08:10 PM IST

IND vs NZ Live Score- टॉम लैथम और डेरिल मिचेल ने पारी को संभाला

IND vs NZ Live Score- टॉम लैथम और डेरिल मिचेल ने पारी को संभाला है। डेरिल मिचेल 38 गेंद में 18 रन और टॉम लैथम 28 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 25 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

9 Mar 2025, 03:57:18 PM IST

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में बनाए 95 रन

IND vs NZ Live Score- न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 8 और डेरिल मिचेल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs NZ Live Score , लेटेस्ट Hindi News , क्रिकेट न्यूज , आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी , चैंपियंस ट्रॉफी पॉइंट्स टेबल , चैम्पियंस ट्रॉफी शेड्यूल से जुड़ी खबरें और चैंपियन्स ट्रॉफ़ी में सबसे ज्यादा रन , चैंपियन्स ट्रॉफ़ी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |