Hindi NewsगैलरीकरियरUPSC IAS : छठे प्रयास में पास किया यूपीएससी, खूबसूरती ऐसी कि हर कोई कहता है ब्यूटी बिद ब्रेन

UPSC IAS : छठे प्रयास में पास किया यूपीएससी, खूबसूरती ऐसी कि हर कोई कहता है ब्यूटी बिद ब्रेन

दिल्ली की रहने वाली प्रियंका गोयल ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पास की। उनकी रैंक 369वीं रहीं। सोशल...

Pankaj VijayFri, 15 Sep 2023 06:22 AM
1/13

छठे और अंतिम प्रयास में UPSC क्रैक

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कई बार असफल होने के बाद निराश हताश हो चुके युवाओं को प्रियंका गोयल से जरूर सीख लेनी चाहिए। दिल्ली की रहने वाली प्रियंका गोयल ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पास की। उनकी रैंक 369वीं रहीं। उन्हें दानिक्स सर्विसेज अलॉट हुई है।

2/13

प्रियंका की कहानी देती है धैर्य रखने की सलाह

प्रियंका की कहानी कई सालों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को यह बताती है कि इस राह पर धैर्य, लगातार मेहनत, लगन, खुद पर भरोसा रखने की कितनी जरूरत होती है।

3/13

डीयू से किया बीकॉम ऑनर्स

दिल्ली की प्रियंका गोयल की स्कूलिंग महाराजा अंग्रसेन पब्लिक स्कूल पीतम पुरा से हुई। इसके बाद उन्होंने डीयू के केशव महाविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

4/13

ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी

ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

5/13

टीचर बनने का था सपना

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि स्कूल लाइफ में उनका लक्ष्य एक टीचर बनने का था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि डांस सीखना उनकी हॉबी रही है। स्कूल टाइम में वह सीखा करती थीं।

6/13

कॉमर्स टीचर से थीं प्रेरित

वह अपनी कॉमर्स की टीचर से काफी प्रेरित थीं। सिविल सर्विसेज के बारे में उन्हें कोई आइडिया नहीं था।

7/13

पब्लिक एड था ऑप्शनल

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रियंका गोयल का ऑप्शनल विषय पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन था। इसमें उन्होंने 292 मार्क्स हासिल किए।

8/13

4 बार प्रीलिम्स में हुईं फेल

यूपीएससी की यात्रा के दौरान क्या-क्या गलतियां हुईं, इस पर प्रियंका गोयल ने कहा कि पहले प्रयास में उन्हें सिलेबस और सही किताबों की भी अच्छी जानकारी नहीं थी। पहले, दूसरे प्रयास में वह प्रीलिम्स पास नहीं कर पाईं। तीसरे में वह मेन्स नहीं पास कर पाईं। चौथे और पांचवें अटेम्प्ट में प्रीलिम्स तक क्रैक नहीं हो सका। छठे प्रयास में वह कहीं नहीं रुकीं।

9/13

सेल्फ स्टडी से भी सफलता मुमकिन

यूपीएससी अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए प्रियंका ने कहा कि कोचिंग संस्थान सिर्फ आपको गाइड करते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप आप सेल्फ स्टडी से नहीं कर सकते। वो बहुत कुछ अलग से नहीं कराते जो आप खुद नहीं कर सकते।

10/13

आती थी नेगेटिव थिंकिंग

प्रियंका ने सात साल तक यूपीएससी की तैयारी की। उनके दिमाग में कई बार ऐसे ख्याल आए कि कहीं इस लाइन में आकर कोई गलती तो नहीं कर दी।

11/13

लिमिटेड बुक्स ही रखें

प्रियंका गोयल ने कहा कि तैयारी के दौरान मैंने बहुत सी किताबों से एक्सपेरिमेंट किए जो कि मेरी गलती थी। इसमें समय बहुत चला गया था।

12/13

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

आईएसएस ऑफिसर प्रियंका गोयल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 93 हजार फोलोवर्स हैं।

13/13

हर कोई कहता है गॉर्जियस

प्रियंका की फोटोज को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहते हैं।