Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsMass Wedding Ceremony in Handiya 144 Couples Unite

हंडिया में 142 जोड़ों का हुआ विवाह, दो का निकाह

Gangapar News - हंडिया/सैदाबाद। हंडिया कस्बा स्थित मानस हाल में तहसील स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 9 March 2025 06:30 PM
share Share
Follow Us on
हंडिया में 142 जोड़ों का हुआ विवाह, दो का निकाह

हंडिया कस्बा स्थित मानस हाल में तहसील स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में हंडिया, धनूपुर, प्रतापपुर, सैदाबाद ब्लॉक के 144 जोड़े एक दूजे के हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में जोड़ों के परिजन मौजूद रहे। आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में हंडिया के 21, नगर पंचायत हंडिया के दो, धनूपुर के 30, सैदाबाद के 52 तथा प्रतापपुर के 39 जोड़े सामूहिक विवाह समारोह के तहत एक दूसरे के जीवन साथी बने। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक हंडिया के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह लल्ले ने सरकार के योजना की सराहना करते हुए नव दंपतियों को शुभकामनाएं दी। शासन द्वारा निर्धारित उपहार नव दंपतियों को भेंट किया गया। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह, ज्योति यादव, शैलेश कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार यादव, सईद अहमद व जयशंकर यादव ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार यादव ने किया। आयोजन में एडीओ समाज कल्याण शशांक सिन्हा, महेंद्र कुमार, दिव्यांशु तिवारी, वेद प्रकाश पांडेय, अतर सिंह यादव, दीपक पांडेय, भागीरथी अनूप कुमार, निधि यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।