Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsFire Drill Conducted in Nainital to Raise Awareness on Forest Fire Prevention

वनाग्नि रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया

नैनीताल के रानीबाग में रविवार को वन विभाग द्वारा फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आसपास के गांवों में वनाग्नि रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सलड़ी और ज्योली वन पंचायत के सरपंचों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSun, 9 March 2025 06:30 PM
share Share
Follow Us on
वनाग्नि रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया

नैनीताल। रानीबाग के पास रविवार को वन विभाग की ओर से फायर ड्रिल की गई। साथ ही आसपास के गांवों में वनाग्नि रोकथाम को जागरूकता अभियान चलाया गया। सलड़ी वन पंचायत व ज्योली वन पंचायत के सरपंचों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया। रानीबाग-ज्योलीकोट मार्ग पर रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को वनाग्नि की रोकथाम का महत्व और सावधानियां बताई गई। कार्यक्रम में वन विभाग के मनोरा रेंज और भवाली रेंज के अधिकारी, कर्मचारी, फायर वॉचर भी शामिल हुए। यहां वन क्षेत्राधिकारी मुकुल चंद्र शर्मा, विजय मलकानी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।