Ramadan 2025: पटना, समस्तीपुर, गया समेत बिहार के शहरों में 10 मार्च को सहरी का सही वक्त जानें
रमजान के पाक महीने में लोग रोजा रखते हैं। सुबह के वक्त सहरी की जाती है, उसके बाद पूरा दिन कुछ नहीं खाया जाता है। शाम में सूरज ढलने के बाद रोज़ा इफ्तार होता है और रोज़ा खोला जाता है।

Ramadan 2025: माह-ए- रमजान का आगाज हो चुका है। रमजान का महीना नेकियों और बरकतों का है। इस महीने में नेक कामों एवं इबादतों का सवाब मिलता है। इस महीने का इस्लाम में बड़ा महत्व है। इस महीने का जो रोजा रखते हैं वे तमाम नफ्सों (इच्छाओं) पर नियंत्रण रखते हैं और पूरी निष्ठा के साथ इबादत करते हैं। उसके तमाम गुनाहों को माफ कर दिया जाता।
माना जाता है कि जिसने सेहरी नहीं खाई, वो रोज़े के एक सवाब से महरूम रह जाता है। रमज़ान में सुबह सादिक से पहले सेहरी के समय अल्पाहार लेकर रोज़े की नीयत करना सेहरी कहलाता है। यह बाएसे रहमत व बरकत है। 10 मार्च 2025 सोमवार को बिहार के तमाम शहरों में सहरी की सही टाइमिंग यहां देख सकते हैं।
10 मार्च (सोमवार) को सहरी का समय
पटना में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4:42 बजे (शिया), सुबह 4.48 बजे (सुन्नी)
मुजफ्फरपुर में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4:36 बजे (शिया), सुबह 4.44 बजे (सुन्नी)
भागलपुर में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4:32 बजे (शिया), सुबह 4.41 बजे (सुन्नी)
गया में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.45 बजे
समस्तीपुर में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.46 बजे
पूर्णिया में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.38 बजे
किशनगंज में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.38 बजे
कटिहार में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.37 बजे
बिहारशरीफ में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.47 बजे
पश्चिमी चंपारण में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.49 बजे
मोतिहारी में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.50 बजे
मधुबनी में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.44 बजे
दरभंगा में 10 मार्च को सहरी का समय- सुबह 4.46 बजे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।