Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsCongress Expels Members for Contesting Against Official Candidates in Haldwani Elections

कांग्रेस: नगर महामंत्री 6 साल के लिए निष्कासित

हल्द्वानी में निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर जिला अध्यक्ष ने नगर कांग्रेस लालकुआं के महामंत्री माजिद अली और कार्यकर्ता फिरोज खान को छह साल के लिए निष्कासित...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 9 March 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस: नगर महामंत्री 6 साल के लिए निष्कासित

हल्द्वानी। निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने नगर कांग्रेस लालकुआं के नगर महामंत्री एवं एक पार्टी कार्यकर्ता को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि नगर अध्यक्ष कांग्रेस लालकुआं की संस्तुति पर नगर कांग्रेस महामंत्री माजिद अली और कार्यकर्ता फिरोज खान को निष्कासित किया है। बताया कि माजिद ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा। वहीं फिरोज खान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। छिमवाल ने बताया कि संगठन हित में ये फैसला लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।