Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsInternational Women s Day Celebrated at Human Rights and RTI Council Meeting

महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Amroha News - हसनपुर। रविवार को रहरा अड्डे के नजदीक आयोजित मानवाधिकार एवं आरटीआई परिषद की समीक्षा बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं के मान-सम्मा

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 9 March 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

रविवार को रहरा अड्डे के नजदीक आयोजित मानवाधिकार एवं आरटीआई परिषद की समीक्षा बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं के मान-सम्मान व उत्थान तथा सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता टेकचंद राणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल यादव एडवोकेट ने कहा कि महिला किसी में क्षेत्र में कमतर नहीं है। महिला तेजी से स्वावलंबी बन रही हैं। दीनदयाल यादव ने अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी अपने हक के लिए आगे आना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षामित्र, रसोईया आदि महिलाओं ने बैठक में अपनी समस्याएं रखीं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल गर्ग, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष अली अहमद सैफी, अरुण त्यागी, गोविंद कौशिक, अनुपम त्यागी आदि ने अपने विचार रखें। दीनदयाल यादव, टेकचंद सिंह राणा, गोविंद कौशिक, प्रवीण अग्रवाल, अरुण त्यागी, अनुपम त्यागी, मोहित त्यागी, नीरज शर्मा, सरफराज अली, कुसुम गिरी, दीपिका अग्रवाल, लक्ष्मी, निशा त्यागी, कृष्णागिरी, सीमा यादव, रजनी, धनेश्वरी, राजबाला, रीता मित्तल व कुलदीप त्यागी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।