Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: वास्तु के ये 5 उपाय पारिवारिक कलह से दिलाएंगे मुक्ति, परिवार के सदस्यों में बढ़ेगा प्यार

Vastu Tips: वास्तु के ये 5 उपाय पारिवारिक कलह से दिलाएंगे मुक्ति, परिवार के सदस्यों में बढ़ेगा प्यार

Vastu Tips: वास्तु के कुछ नियमों का पालन करने से घर में झगड़े कम होते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है। जानें घर में सुख-शांति व खुशहाली के लिए वास्तु उपाय-

Saumya TiwariFri, 2 May 2025 01:17 PM
1/6

पारिवारिक कलह से मुक्ति के लिए वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होना बहुत जरूरी होता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा परिवार में झगड़े व कलाह का कारण बनती है। कई बार लड़ाई-झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि घर में अशांति का माहौल हो जाता है। वास्तु के अनुसार,घर की कुछ चीजों के सही नहीं होने से परिवार में झगड़ा हो सकता है। जानें वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी के अनुसार कुछ उपाय जिनसे घर में सुख-शांति व खुशहाली वापस आ सकती है।

2/6

अग्नि कोण में बना शौचालय

वास्तु के अनुसार, घर के अग्नि कोण में बना शौचालय अशुभ होता है। जिसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच तनातनी बनी रहती है। ऐसे शौचालय घर की महिलाओं के लिए हानिकारक होते हैं। इन्हें यहां से हटा देना चाहिए। या फिर किसी वास्तु विशेषज्ञ से कोई उपाय करवाने चाहिए ताकि प्रभाव कम हो सके।

3/6

घर का मुख्य द्वार नैऋत्य कोण में

वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार नैऋत्य कोण में नहीं होना है। यह वास्तु के अनुसार सबसे अशुभ दिशा का द्वार होता है। ऐसे घर में रहने वाले लोग ज्यादातर दुखी ही रहते हैं।

4/6

कमरे का रंग

वास्तु के अनुसार, सोने वाले कमरे में नारंगी रंग शुभ नहीं माना गया है। इसे बदलकर हल्का क्रीम या आसमानी करवाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।

5/6

लिविंग रूम में फर्नीचर

लिविंग रूम में फर्नीचर ऐसे रखने चाहिए कि परिवार के सभी लोग कुछ समय पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में बैठ सकें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से फैमिली के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।

6/6

घर का मुख्य द्वार

घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ व स्वच्छ रखना चाहिए। मुख्य द्वार के सामने कोई अवरोध नहीं होना चाहिए। यहां नेम प्लेट और शुभ चिन्ह लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं।