पुलिस की पिटाई से घायल हुआ युवक
डंडई गांव में 25 वर्षीय अनिकेत को पुलिस की पिटाई से गंभीर चोटें आई हैं। उसकी मां और पत्नी के बीच विवाद के बाद, अनिकेत को थाने बुलाया गया जहाँ पुलिस ने उसे मारा। उसके शरीर में खून के धब्बे हैं और उसके...

डंडई। डंडई गांव निवासी 25 वर्षीय अनिकेत पुलिस की पिटाई से घायल हो गया। पुलिस की पिटाई से उसके शरीर में कई जगहों पर खून का धाबा बन गया है। साथ ही उसके दोनों पैर के अंगूठे में सुजन आ गया है। उक्त कारण वह चल भी नहीं पा रहा है। मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम युवक को अपने घर बुला स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया। घटना मंगलवार शाम की है। अनिकेत ने बताया कि उसकी अनुपस्थिति में विधवा मां ललिता कुंवर व पत्नी किरण देवी के साथ दिन में विवाद हुआ था। उसमें उसकी मां घायल हो गई थी। जब वह बाहर से घर आया तो घटना की जानकारी मिली।
उसपर गुस्से में पत्नी को थप्पड़ मारा। उसपर उसने थाने में शिकायत की। उसके बाद उसे थाना बुलाकर पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया की पत्नी की शिकायत के बाद अनिकेत को थाना बुलाया गया था। थाना आने के बाद वह पत्नी को बार-बार मारने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान उसकी पिटाई की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।