Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa News22-Year-Old Himesh Kumar Pal Dies in Delhi Family Grieves

सूंडी के युवक की दिल्ली में मौत

खरौंधी के सूंडी गांव के 22 वर्षीय हिमेश कुमार पाल की दिल्ली में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को घर पहुंचा। हिमेश ओम साईं इंटरप्राइजेज में काम करता था और एक महीने बाद दिल्ली लौट गया था। पांच दिन से हिमेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 7 May 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
सूंडी के युवक की दिल्ली में मौत

खरौंधी। थानांतर्गत के सूंडी गांव निवासी 22 वर्षीय हिमेश कुमार पाल की दिल्ली में मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका शव घर पहुंचा। हिमेश दिल्ली में ओम साईं इंटरप्राइजेज में काम करता था। हिमेश एक महीना पहले घर आया था। घर पर एक सप्ताह रहने के बाद पुनः दिल्ली चला गया था। हिमेश के पिता ने बताया कि पांच दिन पहले से हिमेश से बात नहीं हो रहा था। चार अप्रैल को बुरारी थाना संतनगर मार्ग से रात लगभग 12 बजे फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी गई। शव आते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें