Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Which 5 Sikh candidates won the Delhi elections, 3 from BJP and 2 from AAP

5 सिख चेहरों ने जीता दिल्ली का दिल, 3 भाजपा से 2 आप के; पूर्व डिप्टी सीएम को हराने वाले भी सिख

  • जंगपुरा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम और आप के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया को हराने वाले भी सिख ही हैं। आइए जानते हैं कि किस सिख नेता ने कितने वोट बटोरकर किसे हराया।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 10 Feb 2025 01:16 PM
share Share
Follow Us on
5 सिख चेहरों ने जीता दिल्ली का दिल, 3 भाजपा से 2 आप के; पूर्व डिप्टी सीएम को हराने वाले भी सिख

दिल्ली की जनता ने इस विधानसभा चुनाव में सिख चेहरों पर दिल खोलकर वोट लुटाए। इस बार भाजपा के 3 तो वहीं आप के 2 सिख चेहरों के सिर जीत की पगड़ी सजी। जंगपुरा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम और आप के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया को हराने वाले भी सिख ही हैं। इस तरह दिल्ली के चांदनी चौक, तिलक नगर, राजौरी गार्डन, जंगनपुरा और गांधी नगर विधानसभा सीट पर सिख चेहरों ने जीत दर्ज की। आइए जानते हैं कि किस सिख नेता ने कितने वोट बटोरकर किसे हराया।

भाजपा के इन सिख नेताओं को मिली जीत

1- पूर्व डिप्टी सीएम को त्रिवेंदर सिंह मारवाह ने हराया

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया को त्रिवेंदर सिंह मारवाह ने महज 675 वोटों से हराया हैं। यहां दोनों के बीच टाइट फाइट देखने को मिली, मगर अंत में बाजी सिसोदिया के हांथ से निकलकर भाजपा के खेमें में पहुंच गई।

कांग्रेस ने यहां साफ तौर पर वोट काटने का काम किया। कांग्रेस के फरहाद सूरी को कुल 7350 वोट मिले थे। इस तरह मनीष सिसोदिया को कुल 38184 वोट और त्रिवेंदर सिंह को 38859 वोट मिले हैं।

ये भी पढ़ें:दिल्ली की टाइट फाइट वाली सीटें, जहां 344, 392 और 675 वोटों से हुई हार-जीत

2- मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़े मार्जन से जीता राजौरी गार्डन

भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी की धनवती चन्दीला को भारी मतों के अंतर से हराया। यहां आप 18190 वोटों के भारी अंतर से हारी। कांग्रेस के धर्म पाल चंदेला ने यहां कोई खास वोट नहीं बटोर पाए। भाजपा को 64132, आप को 45942 तो वहीं कांग्रेस को 3198 वोट मिले।

3- गांधी नगर में चमके अरविंदर सिंह लवली

गांधी नगर विधानसभा में भाजपा के अरविंदर सिंह लवली ने 12748 वोटों के अंतर से आप के नवीन चौधरी (दीपू) को हरा दिया। यहां भी कांग्रेस ने कुछ खास वोट नहीं काट पाए। लवली ने कुल 56858, दीपू ने 44110 वोट तो वहीं कांग्रेस के कमल अरोड़ा (डब्बू) ने महज 3453 वोट अपने नाम किए।

आप के इन सिख नेताओं को मिली जीत

1- चांदनी चौक में पुनरदीप सिंह ने आप को संभाला

आप नेता पुनरदीप सिंह साहनी ने 16572 वोटों के भारी अंतर से भाजपा के सतीश जैन को हरा दिया। कांग्रेस ने यहां अन्य जगहों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के मुदित अग्रवाल ने 9065 वोट झटक लिए। इस तरह आप को 38993 और भाजपा को 22421 वोट मिले।

ये भी पढ़ें:इस बार कम महिलाएं बनेंगी विधायक; आतिशी के अलावा और किसने जीता दिल्ली चुनाव ?

2- तिलक नगर में जरनैल सिंह ने बचाई आप की साख

तिलक नगर विधानसभा में आप के जरनैल सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया और भाजपा नेता श्वेता सैनी को जोरदार पटखनी देते हुए 11656 वोटों से मात दी। जरनैल सिंह ने 52134 वोट अपने नाम किए तो वहीं श्वेता के खाते में 40478 वोट आए। कांग्रेस ने हालांकि सिख उम्मीदवार उतारा मगर इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। उसने महज 2747 वोट अपने नाम किए।

आपको बता दें कि भाजपा ने इस चुनाव में केवल तीन सिख चेहरों को टिकट दी थी। इस तरह उसके सभी उम्मीदवार जीत गए। मगर आप के साथ ऐसा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी ने 4 सिख चेहरों को उतारा था। इसमें से 2 को हार मिली। तिमारपुर से आप के सुरेंदर पाल सिंह और शाहदरा से जितेंदर सिंह शंटी चुनाव हार गए हैं। इस तरह दिल्ली की जनता ने सिख समुदाय पर दिल खोलकर वोट लुटाए हैं, खासकर भाजपा के उम्मीदवारों पर।

ये भी पढ़ें:मुस्लिमों ने केजरीवाल की बचाई लाज; सबूत हैं दिल्ली की ये सीटें जहां दर्ज की जीत
ये भी पढ़ें:उसका सर्वनाश तो निश्चित है; दुर्योधन से तुलना कर केजरीवाल पर बरसे कुमार विश्वास
अगला लेखऐप पर पढ़ें