Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Tightly fought seats of Delhi Assembly, where victory and defeat happened by 344, 392 and 675 votes

दिल्ली की टाइट फाइट वाली सीटें, जहां 344, 392 और 675 वोटों से हुई हार-जीत; जानिए कौन होंगे विधायक?

  • इस बार कई सीटों में टाइट फाइट देखने को मिली। इन सीटों पर करीब 600 वोटों में हार-जीत तय हो गई। इस हार में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया भी शामिल थे। जानिए डिटेल।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 9 Feb 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली की टाइट फाइट वाली सीटें, जहां 344, 392 और 675 वोटों से हुई हार-जीत; जानिए कौन होंगे विधायक?

महज 22 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं। इस बार कई सीटों में टाइट फाइट देखने को मिली। इन सीटों पर करीब 600 वोटों में हार-जीत तय हो गई। इस हार में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया भी शामिल थे। इसलिए इस हार को और भी चौंकाने वाला कहा जा रहा है। आइए जानते हैं कि इन तीन सीटों पर किस पार्टी के नेता की हार हुई। साथ ही कौन से उम्मीदवार यहां से जीतकर विधायक बनेंगे।

टाइट फाइट वाली सीटें

दिल्ली चुनाव में टाइट फाइट वाली सीटों की बात करें तो कई हैं। जहां महज हजार वोटों से हार जीत हुई है। मगर हम यहां टॉप फाइट वाली तीन सीटों का जिक्र करने जा रहे हैं, जहां करीब 600 वोटों से हार जीत तय हुई है। इसमें पूर्व डेप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट भी शामिल है। इन तीन सीटों के नाम जगनपुरा, संगम विहार और त्रिलोकपुरी हैं।

ये भी पढ़ें:इस बार कम महिलाएं बनेंगी विधायक; आतिशी के अलावा और किसने जीता दिल्ली चुनाव ?

जगनपुरा की फाइट में मनीष सिसोदिया की हुई हार

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया की जगनपुरा सीट से हार हुई है। महज 675 वोटों से हुई ये हार आप के लिए बेहद निराशाजनक रही। भारतीय जनता पार्टी के त्रिवेंद्र सिंह को 38859 वोट मिले थे। हालांकि पूरे दिन आगे-पीछे होता रहा और अंत में मनीष सिसोदिया के खाते में 38184 वोट ही आए। कांग्रेस ने यहां साफ तौर पर वोट काटने का काम किया, अगर आप और कांग्रेस साथ होती तो शायद परिणाम कुछ और होते। कांग्रेस के फरहाद सूरी ने कुल 7350 वोट अपने नाम किए। इस तरह जनगपुरा से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह विधायक होंगे।

संगम विहार में दिनेश मोहनिया को मिली हार

आप के दिनेश मोहनिया ने भाजपा के चंदन कुमार चौधरी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन काउंटिंग के अंत होते-होते मोहनिया महज 344 वोटों से हार गए। इस तरह मोहनिया के खाते में कुल 53705 वोट आए थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी ने 54049 वोट अपने नाम किए थे। साफ तौर पर कहा जा सकता है कि यहां भी कांग्रेस उम्मीदवार ने वोट अपने पाले में किए थे। कांग्रेस के हर्ष चौधरी को 15863 वोट मिले थे। यहां से भाजपा नेता चंदन कुमार चौधरी विधायक बनकर दिल्ली विधानसभा पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें:मुस्लिमों ने केजरीवाल की बचाई लाज; सबूत हैं दिल्ली की ये सीटें जहां दर्ज की जीत

त्रिलोकपुरी में आप की अंजना हारीं, रवि होंगे विधायक

त्रिलोकपुरी में भारतीय जनता पार्टी के पुरुष उम्मीदवार रवि कांत ने आप की महिला उम्मीदवार अंजना को कड़ी टक्कर दी। अंत में अंजना 392 वोटों से हार गईं। अंजना ने कुल 57825 वोट अपने नाम किए थे। वहीं भाजपा के रवि कांत 58217 वोट अपने नाम करने में सफल हुए। यहां भी कांग्रेस के उम्मीदवार ने वोट काटने का काम किया। कांग्रेस नेता अमरदीप को कुल 6147 वोट मिले। इस तरह त्रिलोकपुरी से भाजपा नेता रवि कांत विधायक होंगे।

शून्य पर आउट हुई कांग्रेस ने किया ये काम

बीते लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में इंडिया अलायंस के तहत गठबंधन था। तब दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। साल 2013 में पहली बार जब आप ने चुनाव में कुल 28 सीटें जीती थीं, उस समय भी कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई थी। 2025 के चुनाव में हालांकि कांग्रेस ने अपना वोट शेयर बढ़ाया। मगर एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई। राजनीति से जुड़े जानकार मानते हैं कि अलग-अलग चुनाव लड़ने का नुकसान आम आदमी पार्टी को साफ तौर पर रहा। शून्य पर आउट हुई कांग्रेस ने कई सीटों पर आप के वोटों को काटने का काम किया।

ये भी पढ़ें:उसका सर्वनाश तो निश्चित है; दुर्योधन से तुलना कर केजरीवाल पर बरसे कुमार विश्वास
ये भी पढ़ें:जहां मुस्लिम मतदाता हैं भाग्य विधाता, जानिए इन सीटों पर किसने मारी बाजी?
ये भी पढ़ें:हमे जनादेश स्वीकार, भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी; आप की हार पर क्या बोलीं आतिशी
अगला लेखऐप पर पढ़ें