मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने जबरन वसूली में संलिप्त तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रेपक और कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के सदस्य शामिल हैं। ये उग्रवादी विभिन्न दुकानों और...

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन प्रेपक के एक सक्रिय सदस्य को रविवार को इंफाल ईस्ट जिले के पोरोमपट डीसी रोड से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उग्रवादी विभिन्न दुकानों, सरकारी अधिकारियों और प्रतिष्ठानों से जबरन धन वसूली में संलिप्त था। इंफाल ईस्ट जिले के खुरई से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया। थौबल जिले के लिलोंग से शनिवार को केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक अन्य कैडर को भी गिरफ्तार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।