Israel Airstrikes in Gaza Kill 108 Amid Trump s Middle East Tour गाजा में इजराइली हमलों में 108 लोग मारे गए, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIsrael Airstrikes in Gaza Kill 108 Amid Trump s Middle East Tour

गाजा में इजराइली हमलों में 108 लोग मारे गए

गाजा पट्टी में इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में शुक्रवार को 108 लोगों की मौत हुई, जिनमें 27 महिलाएं और 31 बच्चे शामिल हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इस बीच,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 17 May 2025 06:00 AM
share Share
Follow Us on
गाजा में इजराइली हमलों में 108 लोग मारे गए

दीर अल-बला (गाजा पट्टी), एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया दौरे के समापन के बीच शुक्रवार को इजराइल द्वारा गाजा पर किए गए हमलों में 108 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार के हवाई हमलों में 27 महिलाएं और 31 बच्चे मारे गए तथा सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। इजरायल ने शुक्रवार को यमन में दो बंदरगाहों पर भी हमला किया, जिसके बारे में उसने कहा कि इनका इस्तेमाल हूती विद्रोही समूह हथियारों के लेनदेन के लिए कर रहे थे। दीर अल-बला के बाहरी इलाकों और खान यूनिस शहर में बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हमले किये गये।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। ट्रंप का खाड़ी देशों का दौरा शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस मौके पर हालांकि ट्रंप ने इजरायल का दौरा नहीं किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।