Himachal Board 12th result 2025 out 83.16% students passed HP Board Mehak became topper with 97.2% hpbose हिमाचल बोर्ड का 12वीं रिजल्ट जारी, 83.16% स्टूडेंट्स पास, 97.2% के साथ महक बनी टॉपर, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Himachal Board 12th result 2025 out 83.16% students passed HP Board Mehak became topper with 97.2% hpbose

हिमाचल बोर्ड का 12वीं रिजल्ट जारी, 83.16% स्टूडेंट्स पास, 97.2% के साथ महक बनी टॉपर

Himachal Board 12th result 2025: हिमाचल बोर्ड ने आज इंटर के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देखें। 12वीं में ऊना की महक ने साइंस स्ट्रीम से टॉप किया।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 17 May 2025 01:17 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल बोर्ड का 12वीं रिजल्ट जारी, 83.16% स्टूडेंट्स पास, 97.2% के साथ महक बनी टॉपर

Himachal Board 12th result 2025, हिमाचल बोर्ड का 12वीं रिजल्ट जारी: हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स हिमाचल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 12वीं का स्कोर 83.16% रहा। इस साल बहतरीन प्रदर्शन के साथ लड़कियों ने 12वीं में बाजी मारी है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल कोड और रोल नंबर जैसी डिटेल्स भरना जरूरी होगा। हिमाचल बोर्ड इंटर का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1- सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

स्टेप 2- 'HP Board 12th Result 2025 के लिंक कर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें।

स्टेप 4- सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5- हिमाचल बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा

स्टेप 6- चेक करें अपने मार्क्स, परसेंटेज और टॉपर लिस्ट

स्टेप 7- फ्यूचर के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें

83.16% स्टूडेंट्स पास, 97.2% के साथ महक बनी टॉपर: इस साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में ऊना की रहने वाली महक ने साइंस स्ट्रीम से 486 अंकों और 97.2% लाकर पहली पोजीशन हासिल की। वहीं, दूसरे पायदान पर 487 अंकों के साथ शगुन ने अपना नाम दर्ज किया। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता व कॉमर्स स्ट्रीम में पायल शर्मा स्ट्रीम टॉपर बनी। साल 2025 में टॉप-10 में 75 स्टूडेंट हैं, जिनमें 14 लड़कों के मुकाबले 61 लड़कियों ने बाजी मारी है।

साल 2025 के बोर्ड की परीक्षा में लगभग 93,494 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस साल हिमाचल बोर्ड की ओर से 4 मार्च से 29 मार्च 2025 के बीच 12वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी।

हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर जाना होगा।

हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स के लिए hpbose.org और लाइव हिन्दुस्तान को फॉलो करते रहें।