Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Discusses Memorial for Former PM Manmohan Singh Amid Government Talks

मनमोहन सिंह को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दी गई श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं ने उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 Dec 2024 07:39 PM
share Share
Follow Us on
मनमोहन सिंह को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दी गई श्रद्धांजलि

- स्मारक बनाने को लेकर सरकार से की जा रही बातचीत नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस की सर्वोच्च इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बैठक की।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए उनके कद के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। साथ ही स्मारक के लिए उचित स्थान दिया जाना चाहिए। इसे लेकर सरकार से बातचीत की जा रही है। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मनमोहन सिंह का परिवार अंतिम संस्कार और स्मारक की जगह के लिए सरकार से बातचीत कर रहे हैं। बैठक में खरगे के साथ ही कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष और सांसद राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें