विधानसभा में हार के बाद से बिखरती दिख रही है आप : कांग्रेस
नई दिल्ली में 13 आप पार्षदों द्वारा नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा में हार के बाद कमजोर हो रही है।...

नई दिल्ली, प्र.सं.। नगर निगम के 13 आप पार्षदों द्वारा पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को कहा कि विधानसभा में हार के बाद से ही आम आदमी पार्टी बिखरती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली सहित पूरे देश से यह पार्टी विलुप्त हो जाएगी। यादव ने कहा कि सत्ता का केन्द्रीकरण, एकाधिकार की प्रवृत्ति और दल के भीतर पनपती तानाशाही के कारण आप आतंरिक रूप से खोखली होती गई। 13 निगम पार्षदों द्वारा नई पार्टी बनाने की घोषणा से यह प्रमाणित होता है कि जिस पार्टी की नींव भ्रष्टाचार, झूठ और स्वार्थ पर आधारित रहा हो, उसका लंबे समय तक टिक पाना असंभव है।
विधानसभा में हार के बाद से ही कमजोर नेतृत्व के चलते आप पार्टी बिखर रही है। आपसी फूट के चलते मेयर पद भी भाजपा के हाथ में चला गया और आप विपक्ष में आ गई। आप ने दिल्ली सरकार या दिल्ली नगर निगम की सत्ता में रहने के दौरान जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करने पर कभी भी ध्यान नहीं दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।