Legislator Distributes Basic Paper to 98 Beneficiaries Discusses Key Issues in Ashtawan विधायक ने 98 लोगों को सौंपा बासिगत पर्चा , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsLegislator Distributes Basic Paper to 98 Beneficiaries Discusses Key Issues in Ashtawan

विधायक ने 98 लोगों को सौंपा बासिगत पर्चा

शनिवार को अस्थावां में बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक हुई, जिसमें विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने 98 लाभुकों को बासिगत पर्चा दिया। बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा हुई और अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 17 May 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
विधायक ने 98 लोगों को सौंपा बासिगत पर्चा

विधायक ने 98 लोगों को सौंपा बासिगत पर्चा बीस सूत्री बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा जनता से जुड़े सवालों पर अधिकारियों से जवाब-तलब फोटो : अस्थावां बीस : अस्थावां में शनिवार को बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक में शामिल विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड सभागार में शनिवार को बीस सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक हुई। बीस सूत्री के अध्यक्ष अजय कुमार ने जनसमस्याओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। साथ ही कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया। बैठक में जनता से सीधे जुड़े सवाल पूछे गए और क्षेत्रीय विकास को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर विचार हुआ।

बैठक की शुरुआत विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार ने कोनंद, मानपुर और जियर गांव के 98 लाभुकों को बासिगत पर्चा देकर किया। इनमें इंदर पासवान, संजय रविदास, लालो देवी, संगीता कुमारी, हेमा देवी, मालती देवी, कुसुम देवी व अन्य थीं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य प्रखंड के समग्र विकास को निश्चित करना है और इसके लिए प्रशासन को जवाबदेह बनाना जरूरी है। बिएओ से विधायक ने किया जवाब तलब : विधायक ने बीएओ विनोद रविदास से पूछा कि अस्थावां प्रखंड में कुल कितना रकबा कृषि योग्य भूमि है। वहीं सहकारिता पदाधिकारी नीरज कुमार से धान खरीद की स्थिति पूछी। उन्होंने बताया कि अब तक 52 प्रतिशत चावल जमा कराया जा चुका है। सभी पंचायतों को कंप्युटरीकृत किया जा रहा है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी हो सके। बीस सूत्री सदस्य मुकेश पासवान ने कई किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने पर बीएओ से जवाब तलब किया। इस पर श्री रविदास ने कहा कि दस्तावेज में त्रुटियों के कारण कुछ किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें सुधार कर योजना से जोड़ा जाएगा। डुमरावां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व बीस सूत्री सदस्य त्रिपुरारी सिंह ने वार्ड नंबर 10 में पानी की गंभीर समस्या का मुद्दा उठाया। इसी तरह तरवनी गांव की मीणा देवी ने गांव के आधे हिस्से में पानी की किल्लत की शिकायत की। 32 हजार राशन कार्ड धारी : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास सिंह ने जानकारी दी कि अस्थावां प्रखंड में वर्तमान में 32 हजार 253 राशन कार्ड धारक सक्रिय हैं। वहीं, चकदीन गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत पर संबंधित विभाग को शीघ्र समाधान करने का आदेश विधायक ने दिया। बैठक में प्रमुख रोहित कुमार, बीडीओ सीमा कुमारी, अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार चौपाल, नगर पंचायत पदाधिकारी अवनीश कुमार, मनरेगा पीओ राजीव रंजन कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौधरी, जदयू के जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव (अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ) ब्रजराज चौहान, पशुपालन पदाधिकारी सुबोध कुमार, जेई सुनील कुमार, अभिषेक नंदन, लेखापाल मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, सरिता कुमारी, अरविंद ठाकुर व अन्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।