Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP 42 IAS officers, including 2 secretaries of CM transferred

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CM के 2 सचिव समेत 42 IAS अफसरों के ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के दो सचिवों और 12 जिला कलेक्टरों समेत 42 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल। पीटीआईTue, 28 Jan 2025 09:06 AM
share Share
Follow Us on
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CM के 2 सचिव समेत 42 IAS अफसरों के ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के दो सचिवों और 12 जिला कलेक्टरों समेत 42 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया।

मुख्यमंत्री के सचिवों में से एक भरत यादव को मध्य सड़क विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं दूसरे सचिव अविनाश लवानिया को जबलपुर स्थित एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

सिबी चक्रवर्ती एम को सीएम का सचिव बनाया गया

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कमिश्नर-कम-डायरेक्टर पद पर तैनात सिबी चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

उन्होंने कहा कि रायसेन के जिलाधिकारी अरविंद कुमार दुबे को भी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया है। नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी की कलेक्टर, विवेक शोत्रिय को टीकमगढ़ का कलेक्टर, सतीश कुमार एस. को सतना का कलेक्टर, किशोर कुमार कन्याल को गुना का कलेक्टर बनाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन, ऋषव गुप्ता को खंडवा, भव्या मित्तल को खरगोन, हर्ष सिंह को बुरहानपुर, रितु राज को देवास, अर्पित वर्मा को श्योपुर, और गुंचा सनोबर को बड़वानी का कलेक्टर बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें