सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को कुछ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की। इसके तहत 8 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को फतेहपुर स्थानांतरित होने पर कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि शामली से मिले प्यार और सम्मान को कभी नहीं भूलेंगे। विदाई समारोह में कई प्रमुख लोग...
पत्र में इस पर विभागीय मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। पत्र में उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी प्रकरण हो तो उसकी पूर्व जानकारी उन्हें अवश्य दी जाए। सूचना देने के लिए बाकायदा विभागीय मंत्री के कार्यालय की ईमेल आईडी भी निदेशक को भेजी गई है।
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 12 जिलों के जिलाधिकारी समेत 43 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। आईएसएस अधिकारी मिथिलेश मिश्र को मध्याह्न भोजन से हटाकर लखीसराय का नया डीएम बनाया गया है।
Untitled
राजस्थान में भजनलाल सरकार ने देर रात 108 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए है। गहलोत सरकार के जमे अफसरों को हटा दिया है।
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 13 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। और तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है।
बिहार के 25 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट जारी की है। 14 नए अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि 11 अधिकारियों को पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है।
यूपी की योगी सरकार ने बुधवार की रात कई आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अभी तक प्रतीक्षारत रहे के. विजयेन्द्र पांडियन को कई बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं।
यूपी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में आठ आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से तबादला लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
नीतीश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस अफसरों का तबादला किया है। जबकि दो IAS को अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं संदीप पौंडरीक को रिलीव कर दिया है। वो केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के सचिव बनाए गए हैं।
सीएम योगी लगातार ऐक्शन मोड में हैं। प्रदेश में एक बार फिर IAS और PCS अफसरों के तबादले हुए हैं। IAS शिव प्रसाद को अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम उत्तर प्रदेश का निदेशक बनाया गया है।
राजस्थान में विधानसभा सत्र से पहले 6 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस लिस्ट में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे प्रवीण गुप्ता को पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव पद पर पोस्टिंग दी है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नितिन बंसल को स्थानीय निकाय निदेशक से प्रभारी आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। इस पद पर रही मिनिस्ती एस लंबी छुट्टी पर गई हैं।
यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को कई जिलों के डीएम समेत एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसके साथ ही कई जिलों के पुलिस प्रमुखों को भी बदला गया है। मुरादाबाद में डीएम-एसएसपी दोनों बदल गए हैं।
बिहार सरकार ने 6 आईएएस समेत पटना के डीएम शीर्षत कपिल का तबादला कर दिया है। उनकी जगह डॉ चंद्रशेखर सिंह को दोबारा कमान सौंपी गई है। शीर्षत को राज्य पथ विकाश निगम का प्रबंध निदेशक बनाया है।
लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही यूपी में अधिकारियों के तबादले शुरू हो गए हैं। दो वरिष्ठ अधिकारियों मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल और अपर मुख्य सचिव नियुक्त एवं कार्मिक जल्द केंद्र जाएंगे।
बिहार में लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया। शनिवार को इस संबंद में अलग-अलग अधिसूचना जारी की गईं।
कई आईएएस पदाधिकारियों के विभागों में फेर बदल कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग में इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है तो कुछ से अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार फिरोजाबाद के डीएम उज्जवल कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें एमएसएमई का विशेष सचिव बनाया गया है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 15 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। झांसी के मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।
राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के करीब डेढ़ महीने बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने अपना प्रमुख शासन सचिव नियुक्त कर दिया है। अभी तक अस्थायी तौर पर टी रविकांत पीएस टू सीएम की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
यूपी की योगी सरकार ने सोमवार की रात फर्रुखाबाद के डीएम संजय प्रसाद को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया था। मंगलवार को उन्हें पीलीभीत के डीएम के पद पर भेज दिया गया। जोगिंदर को अब रामपुर का डीएम बनाया गया है।
यूपी में फिर IAS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। योगी सरकार ने सोमवार की देर रात कई जिलों के जिलाधिकारी समेत 19 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। माना ज रहा है कि अभी और अफसरों के तबादले होंगे।
राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने 40 आईएएस अफसरों के तबादले किए है। हाल ही में हुए तबादलों की खास बात यह है कि सीएम भजनलाल ने गहलोत के भरोसेमंद रहे अफसरों को ही प्राइम पोस्टिंग दे दी है।
बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 54 पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नत किए गए हैं। पहली बार तीन वर्षों की रिक्ति पर एक साथ बड़ी संख्या में आईएएस में प्रोन्नति दी गई है।
नीतीश सरकार के आदेश पर राज्य के पांच आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर करके इधर से उधर कर दिया दिया गया है। ट्रांसफर को लेकर सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।
यूपी में शनिवार सुबह एक दर्जन आईएएस के ट्रांसफर किए गए। योगी सरकार ने कई जिलों के डीएम भी बदले। झांसी, फतेहपुर, सुल्तानपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, बरेली के डीएम इधर से उधर किए गए हैं।
बिहार के छह जिलों के जिलाधिकारी सहित 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया और एक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 8, भारतीय रेल सेवा (आईआरएसएस )के एक व बिहार प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया गया।