इन जगहों पर दोगुना हो जाएगा महाशिवरात्रि का मजा, भोलेनाथ के भक्त कर सकते हैं जाने की प्लानिंग

  • महाशिवरात्रि का त्योहार काफी खास होता है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त पूजा पाठ करते हैं और व्रत भी रखते हैं। भारत की कुछ जगहों पर इस त्योहार को बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। जहां आप भी जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 Feb 2025 09:29 AM
share Share
Follow Us on
इन जगहों पर दोगुना हो जाएगा महाशिवरात्रि का मजा, भोलेनाथ के भक्त कर सकते हैं जाने की प्लानिंग

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के पवित्र त्योहारों में से एक है। दिन भगवान शिव का व्रत और पूजन का विधान है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती विवाह के बंधन में बंधे थे। कहा तो ये भी जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन सिर्फ भगवान शिव का जलाभिषेक करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। ये त्योहार देशभर में धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर आप कुछ जगहों पर जा सकते हैं, क्योंकि यहां का त्योहार मनाने का तरीका काफी अलग है। देखिए, महाशिवरात्रि पर किन जगहों पर जा सकते हैं।

वाराणसी

वाराणसी में देश के सबसे खास शिव मंदिरों में से एक है और इसलिए वाराणसी में महा शिवरात्रि भव्य तरीके से मनाई जाती है। वाराणसी में महाशिवरात्रि पर पूरे भारत से लोग फेमस शिव मंदिर में आते हैं और अनुष्ठान करते हैं। इस दिन कई मंदिरों में शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इस बारात में लोग अलग-अलग देवी-देवताओं की भूमिका निभाते हैं। 5 घंटे तक चलने वाले इस जुलूस का सभी आनंद लेते हैं।

मंडी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूतनाथ का मंदिर देश में सबसे बड़े शिवरात्रि उत्सव की मेजबानी करता है। कहते हैं कि मंडी के शाही परिवार ने लगभग 500 साल पहले इस परंपरा की शुरुआत की थी और अब हर साल एक हफ्ते तक चलने वाला अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेला यहां आयोजित किया जाता है। ऐसे में ये मेला देखने लायक है।

श्रीशैलम

श्रीशैलम आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में कृष्णा नदी के तट पर एक ऊंची प्राकृतिक जगह पर स्थित एक प्रसिद्ध पहाड़ी शहर है। यहां की पहचान इसके कई प्राचीन मंदिरों से होती है जिनमें एक ज्योतिर्लिंग, एक वाइल्ड लाइफ सैंचुरी और एक बांध शामिल है। यहां के प्राचीन मंदिरों श्रीकालाहस्ती और श्रीशैलम में महाशिवरात्रि उत्सव भारतीय संस्कृति की प्रामाणिकता को दर्शाता है।

उज्जैन

भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाने वाला उज्जैन, मालवा हिस्से में शिप्रा नदी के पूर्वी तट पर स्थित एक प्राचीन शहर है। शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि समारोह का हिस्सा बनना वास्तव में एक मजेदार अनुभव होगा।

हरिद्वार

महाशिवरात्रि के दौरान कई भक्त हरिद्वार आते हैं, यह जगह अपने घाटों के लिए जानी जाती है। यहां हर की पौड़ी में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। इसके अलावा यहां पर अलग-अलग मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:औघड़नाथ मंदिर और इसके पास का कुआं क्यों है खास, पीएम भी कर चुके हैं यहां विजिट
ये भी पढ़ें:भारती सिंह ने किए पुरी के जगन्नाथ मंदिर के दर्शन, यूं बनाएं यहां जाने का प्लान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें