अनचाही प्रेगनेंसी से निपटने के लिए महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के अबॉर्शन की गोली खा लेती हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए तो खतरनाक साबित होता ही है बल्कि आने वाली प्रेगनेंसी पर भी इसका असर हो सकता है। जानिए इससे आने वाली प्रेगनेंसी पर क्या असर हो सकता है।
कुछ मामलों में अबॉर्शन की गोली गर्भावस्था को पूरी तरह से समाप्त नहीं कर सकती है, जिसके लिए सर्जिकल अबॉर्शन की जरूरत होती है। इससे समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है और इससे फ्यूचर प्रेगनेंसी पर भी असर हो सकता है।
अबॉर्शन की गोली लेने के बाद कुछ महिलाओं को इंफेक्शन हो सकता है। इससे पैल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे प्रजनन क्षमता पर गलत असर हो सकता है।
बिना एक्सपर्ट की सलाह के अबॉर्शन की गोली खाने पर कुछ को सामान्य ब्लीडिंग से ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। इससे एनीमिया हो सकता है, जिससे फ्यूचर प्रेगनेंसी पर असर हो सकता है।
अबॉर्शन की गोली लेने पर मतली या बेचैनी महसूस हो सकती है। अगर मतली, कमजोरी, दस्त या उल्टी लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह गंभीर संक्रमण का संकेत हो सकता है।
कुछ मामलो में अबॉर्शन की गोली यूटरस की परत पर घाव कर सकती है, इससे प्रजनन क्षमता पर असर होता है और फ्यूचर प्रेगनेंसी में एक्टोपिक प्रेगनेंसी का खतरा हो सकता है।
इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।