5 हेल्दी जापानी आदतें जो कभी नहीं बढ़ने देंगी मोटापा, आसान है अपनाना

  • लगातार बढ़ते मोटापे की वजह से ज्यादातर लोग हेल्दी रूटीन को फॉलो कर रहे हैं। फिट-हेल्दी रहने के साथ वेट मैनेज करना हर किसी की लाइफ का मोटिव बनता जा रहा है। अगर आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं तो 5 जापानी आदतों को अपनाएं जो आपका मोटापा कभी नहीं बढ़ने देंगी।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 21 April 2025 09:09 PM
share Share
Follow Us on
5 हेल्दी जापानी आदतें जो कभी नहीं बढ़ने देंगी मोटापा, आसान है अपनाना

फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अलग अलग तरह की आदतों को अपनाते हैं, लेकिन क्या फिटनेस के लिए आपने कभी जापानी आदतों को अपनाया है? नहीं, तो एक बार जरूर अपनाएं। दरअसल, जापानी लोग खुद को फिट रखने के लिए कई अच्छी आदतें अपनाते हैं। पारंपरिक जापानी खाना फ्रेश तरीके से तैयार किया जाता है। इसके अलावा भी वह कई ऐसी आदतों को अपनाते हैं जिनसे मोटापा नहीं बढ़ता है। चल‍िए जानते हैं जापानी लोगों की लाइफस्‍टाइल से जुड़े कुछ सीक्रेट्स जो उन्‍हें फ‍िट और यंग रखने में मदद करते हैं।

1) धीरे-धीरे खाएं

ज्यादातर लोग अपना खाना फटाफट खाना पसंद करते हैं। लेकिन जापान में धीरे-धीरे खाना न केवल सम्मानजनक और अच्छा व्यवहार माना जाता है बल्कि यह खाने को समझने और उसका मजा लेने का एक तरीका भी है। जब आप आराम से खाना खाते हैं तो आपको भरा हुआ महसूस होता है और खाना बेहतर तरीके से पचता है।

2) ग्रीन टी पिएं

जापानी लोग शरीर से एक्सट्रा चर्बी को दूर रखने के लिए बहुत सारी ग्रीन टी पीते हैं। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है और इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिसकी वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है। ये फैट को बर्न करता है और आपके कैलोरी इनटेक को भी कम करता है।

3) मौसमी चीजों को खाएं

यहां के लोग हर मौसम के मुताबिक फलों और सब्जियों को खाना पसंद करते हैं। फ्रेश खाने से हेल्दी पोषक तत्व मिलते हैं, जिनमें से ज्यादातर फैट और कैलोरी जलाने में मदद करते हैं और आपको फिट और एक्टिव रखते हैं।

4) कम खाएं लेकिन वैरायटी खाएं

जापान के लोग एक चीज को बहुत ज्यादा खाने की बजाय हर चीज को थोड़ा-थोड़ा अपनी प्लेट में शामिल करते हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि जब लोगों को कम परोसा जाता है तो वह कम खाते हैं। इसके अलावा खाने की वैरायटी होने पर एक्सट्रा कैलोरी के बिना बेहतर पोषण मिलता है।

5) शारीरिक एक्टिविटी

कई जापानी लोग अपनी रोजाना के रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करते हैं, चाहे वह पैदल चलना हो, साइकिल चलाना हो या पूरे दिन एक्टिव रहना हो। जब आप रोजाना के रूटीन में शारीरिक एक्टिविटी को शामिल करते हैं तो वजन मैनेज रखने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें:मन रहेगा खुश तो तन रहेगा तंदुरुस्त, जानिए मानसिक तौर पर खुद को फिट रखने के तरीके
ये भी पढ़ें:खुद को फिट रखने के लिए हर कोई कर सकता है ये 5 योगासन, रोजाना करने पर ही दिखेगा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें