परशुराम जन्मोत्सव की सफलता पर दी गई हार्दिक बधाई
विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को होटल मनोहर रेसीडेंसी

रामगढ़, निज प्रतिनिधि विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन ने आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को होटल मनोहर रेसीडेंसी रामगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक में सभी विप्रों ने आयोजन को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे सहित अन्य लोगों को हार्दिक बधाई दी गई। साथ ही उनका आभार प्रकट किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, ज्ञानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय, अरुण चटर्जी, कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।