Manda Festival Celebrated with Devotion at Shiv Temple in Ramgarh मंडा पर हमारी संस्कृति की पहचान : मनोज महतो, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsManda Festival Celebrated with Devotion at Shiv Temple in Ramgarh

मंडा पर हमारी संस्कृति की पहचान : मनोज महतो

रामगढ़ में गोबरदरहा स्थित शिव मंदिर परिसर में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने तालाब में स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव की भक्ति प्रकट की। मनोज कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 13 May 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
मंडा पर हमारी संस्कृति की पहचान : मनोज महतो

रामगढ़, निज प्रतिनिधि गोबरदरहा स्थित शिव मंदिर परिसर में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भोक्ताओं ने स्थानीय तालाब में स्नान कर नए वस्त्र धारण किया। इसके बाद भोक्ताओं ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर और बनस झूला झूलकर अपनी अटूट शिव भक्ति का परिचय दिया। रविवार की रात पारंपरिक छउ न्त्य का आयोजन किया गया। जिसका विधिवित उदघाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर मनोज कुमार महतो ने कहा कि मंडा पर्व हमारे राज्य के लोगों के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है।

कहा कि इस पर्व को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना के लिए मनाया जाता है। इस पर्व में भक्त भगवान शिव और माता पार्वती पर अपनी अटूट भक्ति का परिचय देते हैं। कहा कि यह पर्व अच्छी वर्षा और बेहतर फसल के उत्पादन की कामना के लिए मनाया जाता है। इसके उपरांत छउ नृत्य के कलाकारों ने धार्मिक कथाओं पर नाटक का मंचन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव कुलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष गणेश महतो, संजीव कुमार महतो, संजय महतो , कमलनाथ महतो, भुनेश्वर महतो, नरेश महतो, रविंद्र कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।