Hindi Newsहरियाणा न्यूज़nayab singh saini changed ambala asp after anil vij anger

अनिल विज की नाराजगी के बाद एएसपी भी बदलीं, नायब सैनी सरकार ने किए 90 अफसरों के तबादले

  • वीरेंद्र सहरावत को अंबाला से हटाकर एडिशनल लेबर कमिश्नर और हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सीजी रजनीकांत को भी बदला गया है। उनके स्थान पर दुष्मांता कुमार बेहरा को तैनात किया गया है।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Wed, 5 Feb 2025 03:33 PM
share Share
Follow Us on
अनिल विज की नाराजगी के बाद एएसपी भी बदलीं, नायब सैनी सरकार ने किए 90 अफसरों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कुल 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों के अलावा 11 आईपीएस का तबादला किया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। यहां खास बात ये है कि बिजली, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद अंबाला की एएसपी सृष्टि गुप्ता और एचसीएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहरावत का भी तबादला कर दिया गया है। वीरेंद्र सहरावत को अंबाला से हटाकर एडिशनल लेबर कमिश्नर और हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सीजी रजनीकांत को भी बदला गया है। उनके स्थान पर दुष्मांता कुमार बेहरा को तैनात किया गया है। विज ने आरोप लगाए थे कि अंबाला के कुछ अधिकारियों ने उन्हें चुनाव हराने के लिए साजिश की थी।

सरकार को पत्र लिख कर भी कुछ नहीं हुआ तो विज ने मुख्य मंत्री नायब सैनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। तबादला लिस्ट में भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का फोन नहीं उठाने वाले एसडीएम का भी नाम है। बाढ़डा में तैनात एसडीएम सुरेश कुमार ने 2 सप्ताह पहले सांसद का फोन नहीं उठाया था। उस पर सांसद ने उनके कार्यालय पहुंचकर फटकार लगाई थी। अब बाढ़डा के एसडीएम सुरेश कुमार को रतिया भेजा गया है। उनके स्थान पर जगदीश चंद्र को बाढ़ड़ा का नया एसडीएम बनाया गया है। मंगलवार को ही हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने अनिल विज के साथ मीटिंग की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही फैसला लिया गया कि अंसतुष्ट नेताओं को राजी करके रखा जाए।

ये भी पढ़ें:CM को गद्दार बताने के बाद कैबिनेट मीटिंग में देर से पहुंचे अनिल विज, तेवर कायम
ये भी पढ़ें:गद्दार, गद्दार, गद्दार…अनिल विज का नायब सिंह सैनी पर हमला, किसका नाम ले सुनाया
ये भी पढ़ें:गाड़ी भी ले लो… अनिल विज के बढ़ते जा रहे बागी तेवर, नायब सैनी से क्यों इतने खफा

आईपीएस पंकज नैन की सीएमओ में एंट्री, और पावरफुल हुए

2007 बैच के आईपीएस पंकज नैन और पावरफुल हो गए हैं। उन्हें प्रमोशन पर सीएमओ का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। पहले वे तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर के भी विशेष अधिकारी रह चुके हैं। अब सीएम नायब सिंह सैनी के सीएमओ में भी नैन की एंट्री हो गई है। हरियाणा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों की नई नियुक्तियों से विभिन्न विभागों में कामकाज को गति मिलेगी। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य की नौकरशाही में बड़े बदलाव का संकेत देता है, जिससे विभिन्न विभागों में प्रशासनिक प्रक्रिया को और मजबूत करने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें