Hindi Newsदेश न्यूज़anil vij attacks again on cm nayab saini sharing pictures said gaddar gaddar

गद्दार, गद्दार, गद्दार... अनिल विज का नायब सिंह सैनी पर हमला, किसका नाम ले सुनाया

  • हरियाणा के मंत्री और सीनियर नेता अनिल विज ने एक बार फिर सीएम सैनी पर निशाना साधा है। उन्होंने सैनी के करीबी आशीष तायाल की तस्वीरें शेयर कर उन्हें गद्दार कह डाला।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 Feb 2025 01:50 PM
share Share
Follow Us on
गद्दार, गद्दार, गद्दार... अनिल विज का नायब सिंह सैनी पर हमला, किसका नाम ले सुनाया

हरियाणा के मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता अनिल विज इन दिनों अपने ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बेहद खफा नजर आ रहे हैं। सैनी के खिलाफ उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर मोर्चा खोल दिया है। अनिल विज ने चुनाव के दौरान भी बीजेपी के अंदर की गड़बड़ियों पर सवाल खड़े किए थे। उनके एक बार फिर मुखर हो जाने से मुद्दा फिर ताजा हो गया है। अनिल लिज ने सोशल मीडिया पर आशीष तायल और नायब सिंह सैनी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि आशीष तायल खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं। फेसबुक पर उनकी कई तस्वीरें भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता तायल के साथ नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता बीजेपी विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के साथ भी नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा, 'यह रिश्ता क्या कहलाता है?' उन्होंने तस्वीरों के नीचे 'गद्दार-गद्दार-गद्दार' भी लिख दिया।

अनिल विज ने एक्स की पोस्ट में लिखा, 'आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है..? तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई ?

आपको बता दें कि अनिल विज पिछले तीन-चार दिनों से सैनी पर आक्रामक हैं। मीडिया के सामने भी उन्होंने सैनी के खिलाफ कई बयान दिए हैं। विज का कहना है कि इस सरकार में उनकी सुनवाई नहीं होती है और उन्हें दरकिनार किए जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ी तो किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सैनी जब से मुख्यमंत्री बने हैं उड़न खटोले पर सवार हैं और उन्हें जनता के दुख का भी दर्द नहीं है।

ये भी पढ़ें:गाड़ी भी ले लो… अनिल विज के बढ़ते जा रहे बागी तेवर, नायब सैनी से क्यों इतने खफा
ये भी पढ़ें:झुकेगा नहीं... पुष्पा अंदाज में दिखे अनिल विज, CM नायब सैनी की बढ़ा रहे टेंशन

जानकारों का कहना है कि अधिकारयों के ट्रांसफर और अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी नायब सिंह सैनी के पास होने की वजह से अनिल विज नाजार हैं। बीते दिनों उन्होंने एक एसएचओ को निलंबित करने का आदेश दे दिया था। इसके बाद भी उनके आदेश पर अमल नहीं किया गया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें