अम्बाला सदर चुनाव के लिए आयोजित भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में अनिल विज एक बार फिर विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने मंच से कहा, तूफानों से खेलता हूं, मैं खुद तूफान हूं, उनके खात्मे का पैगाम हूं।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजकर इसलिए जवाब मांगा गया कि यदि उनके तेवर नरम पड़े तो ठीक है अन्यथा ऐक्शन लिया जाएगा। लेकिन 2 मार्च को हरियाणा में नगर निकाय के चुनाव हैं। ऐसे में सरकार और संगठन नहीं चाहता कि उससे पहले अनिल विज के खिलाफ कोई ऐक्शन लेने संभावनाएं कमजोर की जाएं।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज के अपने तीखे तेवर बरकरार रखे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ बयानबाजी के बाद भाजपा से मिले नोटिस पर विज ने कहा- घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा और फिर जवाब लिखूंगा।
बगावती तेवर दिखा रहे अनिल विज को भाजपा हाईकमान से झटका लगा है। सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयान को लेकर भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Delhi election result: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में भाजपा की जीत का जश्न जलेबी बनाकर मनाया। हरियाणा भवन में सीएम सैनी ने अपने हाथों से जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाईं। इस दौरान उन्होंंने केजरीवाल पर भी जमकर तंज कसा।
अरविंद केजरीवाल ने जब हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया तो नायब सैनी ने ही मोर्चा संभाला था। उन्होंने न केवल हरियाणा में यमुना का पानी पिया बल्कि दिल्ली जाकर भी यमुना के पानी की गंदगी का सच बताया था।
वीरेंद्र सहरावत को अंबाला से हटाकर एडिशनल लेबर कमिश्नर और हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सीजी रजनीकांत को भी बदला गया है। उनके स्थान पर दुष्मांता कुमार बेहरा को तैनात किया गया है।
हरियाणा में अनिल विज की नाराजगी दूर होने का नाम नहीं ले रही है और हाईकमान की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रभारी के साथ बैठक के बाद विज ने कहा- ऑल विल बी वेल।
हरियाणा के मंत्री और सीनियर नेता अनिल विज ने एक बार फिर सीएम सैनी पर निशाना साधा है। उन्होंने सैनी के करीबी आशीष तायाल की तस्वीरें शेयर कर उन्हें गद्दार कह डाला।
नायब सिंह सैनी उन्हें वरिष्ठ नेता बताते हुए बयानबाजी से बच रहे हैं। इस बीच अनिल विज रविवार को रोहतक पहुंचे तो अचानक ही बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को 4 घंटे के अंदर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा सरकार में अपने कद को लेकर भी बड़ी बात कह गए।