खानपान बदलकर एक्सपर्ट को थायराइड ठीक करने में मिली मदद, इन 5 चीजों को किया चेंज 5 foods that helped experts cure thyroid problems, फिटनेस टिप्स - Hindustan

खानपान बदलकर एक्सपर्ट को थायराइड ठीक करने में मिली मदद, इन 5 चीजों को किया चेंज

थायराइड की समस्या को मैनेज करने के लिए दवाई लेना जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खानपान बदलकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने ऐसा कर दिखाया है, आप भी जानिए कैसे।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSun, 18 May 2025 07:53 AM
share Share
Follow Us on
खानपान बदलकर एक्सपर्ट को थायराइड ठीक करने में मिली मदद, इन 5 चीजों को किया चेंज

थायराइड ग्रंथि गले के पास मौजूद होती है जो हमारे शरीर के अंगों को सही तरीके से चलाने के साथ मेटाबॉलिज्म रेट को भी नियंत्रित करती है। इस समस्या की मुख्य वजह अनहेल्दी खाना और तनाव भरी लाइफस्टाइल है। बीते सालों में ये एक कॉमन समस्या बन गई है, जिससे पुरुषों की अपेक्षा में महिलाएं ज्यादा पीड़ित हैं। थाइराइड लेवल को कंट्रोल करने के लिए खानपान में बदलाव जरूरी है। हाल ही में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार ने खान-पान की 5 चीजों को बदलकर थायराइड को ठीक किया है। जानिए किन चीजों को बदला।

1) गेहूं को इन चीजों से बदला

गेहूं में ग्लूटेन होता है, जो आपके पेट के लिए इसे पचाना और पर्याप्त पोषण को अवशोषित करना मुश्किल बनाता है। अमरनाथ (राजगिरा), शाहबलूत (सिंघाड़ा) और ज्वार ग्लूटेन-फ्री होने के साथ पोषण से भरपूर होते हैं। ये पेट के लिए आसान हैं और इनसे सेलेनियम, आयरन, प्रोटीन, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस और बी विटामिन मिलता है जो थायरॉयड फंक्शन के लिए बहुत अच्छा है।

2) प्रोसेस्ड खाने को किया अवॉइड

चिप्स और बिस्किट जैसी प्रोसेस्ड खाने को छोड़कर। मखाना, नारियल, फल जैसे हेल्दी घर के बने नेचुरल खाने की चीजों को खाएं।

3) सही समय पर खाना

थायराइड ठीक करने के लिए एक्सपर्ट ने समय पर खाना शुरू किया। इसके लिए उन्होंनें सूर्योदय के बाद ही अपनी पहली मील ली। जिसमें हल्का नाश्ता खाया, इसके बाद दोपहर का भोजन लगभग 12-2 बजे के बीच किया और सूर्यास्त से पहले अपना रात का खाना खाया। उन्होंने डिनर 8 बजे तक करने की कोशिश की। ऐसा करके मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

4) प्रोसेस्ड चीनी को छोड़ा

एक्सपर्ट ने बताया कि उन्हें केक और चॉकलेट बहुत पसंद थे और अब भी पसंद हैं, लेकिन उन्होंने इसके हेल्दी ऑप्शन को चुनना शुरू कर दिया है। चॉकलेट के बजाय वह खजूर, कच्चा कोको, मीठे फल, गुड़ से बनी मिठाइयां खाती हैं। ऐसा करके वजन कम करने और बनाए रखने में मदद की है।

5) आसानी से पचने वाले प्रोटीन को चुना

थायराइड की समस्या वाले लोगों के लिए प्रोटीन पचाना सबसे मुश्किल होता है। इसलिए प्रोटीन के ऐसे स्रोतों को चुनना सबसे अच्छा है जो नेचुरल और पचाने में आसान हों। मूंग, चना, सत्तू, नट्स और बीज जैसे कद्दू-सूरजमुखी के बीज, ब्राजील नट्स, बादाम आदि को चुनें।

ये भी पढ़ें:थायराइड मैनेज करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, दवा से मिलेगा छुटकारा
ये भी पढ़ें:थायराइड होने पर नहीं खाएं ये 5 चीज, परहेज न करने पर बढ़ेगी समस्या

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।