Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़nayab singh saini assembly seat changes 55 candidates could announced

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी की सीट बदली, आज आ सकती है 55 उम्मीदवारों की लिस्ट

  • लाडवा सीट कुरुक्षेत्र लोकसभा के तहत आती है और यह नायब
  • सैनी का गृहक्षेत्र है। वह 2019 के आम चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से ही सांसद चुने गए थे। ऐसे में विधानसभा चुनाव में एक तरह से उनकी घर वापसी होगी। सैनी की सीट के अलावा भाजपा कुछ और सीटों पर आज या कल में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 Aug 2024 08:05 AM
share Share

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल वह करनाल से विधायक हैं, जहां से वह मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद उपचुनाव लड़े थे। लाडवा सीट कुरुक्षेत्र लोकसभा के तहत आती है और यह नायब सिंह सैनी का गृहक्षेत्र है। वह 2019 के आम चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से ही सांसद चुने गए थे। ऐसे में विधानसभा चुनाव में एक तरह से उनकी घर वापसी होगी। नायब सिंह सैनी की सीट के अलावा भाजपा कुछ और सीटों पर आज या कल में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम को हुई मीटिंग में राज्य की सभी 90 सीटों पर मंथन हुआ था, जिनमें से 55 पर फैसला हो चुका है। हालांकि अब तक सीएम सैनी के अलावा किसी भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। दिल्ली मुख्यालय में हुई मीटिंग की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की थी। इस मीटिंग में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, होम मिनिस्टर अमित शाह, सत्यनारायण जटिया, इकबाल सिंह लालपुरा, के. लक्ष्मण, नायब सिंह सैनी, सुधा यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मीटिंग में हरियाणा भूपेंद्र यादव, बिप्लब देब, सतीश पूनिया, सुरेंद्र नागर और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।

इस बैठक से पहले जेपी नड्डा और अमित शाह की भी लंबी मीटिंग चली थी। कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में उम्मीदवारों के नाम तय करने पर विचार हुआ था। इस कोर ग्रुप मीटिंग में मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। जानकारी मिली है कि अब एक मीटिंग शुक्रवार को भी होनी है, जिसमें राज्य की बाकी 35 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों के नाम दो या तीन बार पार्टी की ओर से घोषित किए जा सकते हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव में उतार सकती है। राज्य में 1 अक्टूबर को मतदान होना है और 4 तारीख को गिनती की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें