रमित खट्टर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के भाई जगदीश के बेटे हैं। 2020 में एक डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर की पिटाई के मामले में रमित खट्टर का भी नाम सामने आया था। यही नहीं एफआईआर भी इस केस में फाइल हुई थी और उसमें भी रमित का नाम दर्ज था।
भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने कांग्रेस की 7 गारंटियों के मुकाबले 20 संकल्प पेश किए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने 2014 में जो वादे किए थे, वे सारे पूरे किए हैं। हम जो भी वादा करते हैं, उस पर अमल करते हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को घोषणापत्र जारी किया है। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने सात अहम वादों का ऐलान किया है।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी खुद को सीएम पद के काबिल बताया है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी निजी तौर पर सीएम पोस्ट की डिमांड नहीं की है। इस तरह भाजपा में अनिल विज के बाद अब राव इंद्रजीत सिंह ने भी खुद को मुख्यमंत्री पद के काबिल बता दिया है।
हरियाणा में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राहुल ‘बाबा’ किसी भी भाषा में झूठ बोल सकते हैं। भिवानी जिले के लोहारू में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अग्निवीर योजना पर राजनीति कर रहे हैं।
रेवाड़ी के आसपास बड़ी संख्या में यूपी-बिहार के प्रवासी मजदूर रहते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेजस्वी और अखिलेश के यहां चिरंजीव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने से ना केवल प्रवासी मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की तरफ हो सकता है बल्कि इलाके के अहीर वोटर भी चिरंजीव के पक्ष में लामबंद हो सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने आज कांग्रेस के कम से कम 10 बागियों को नामांकन वापस लेने पर राजी कर लिया है। एक दशक बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस को अभी भी कई कद्दावर नेताओं की बगावत का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के मुद्दे पर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मौजूदा संविधान के तहत यह संभव नहीं है। आप इसे लाना ही चाहते हैं तो इसके लिए कम से कम पांच संवैधानिक संशोधनों की आवश्यकता है।
सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे आसार हैं कि पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा का समर्थन कर सकती है। बीजेपी अब हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी जहां 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होने वाला है। इस चुनाव से पहले भाजपी की स्थिति 2014 और 2019 के चुनाव के मुकाबले कमजोर मानी जा रही है, लेकिन पार्टी अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है कि बिगड़े समीकरणों को साधा जा सके। इसी के तहत भाजपा ने 'प्लान 12' तैयार किया है।
हरियाणा की धरती से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है। कर्नाटक में इनकी सरकार है इन्होंने तुष्टीकरण करने के लिए हमारे पूज्य गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
सावित्री जिंदल हिसार सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 270 करोड़ रुपये घोषित की है। 76 वर्षीय सावित्री ने अपनी चल और अचल संपत्ति क्रमशः 190 करोड़ रुपये और 80 करोड़ रुपये बताई है।
इन दोनों के बीच बड़ी समानता ये है कि इन दोनों के पिताओं ने क्रमश: उन्हीं सीटों से 2019 में विधान सभा चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों को मुंह की खानी पड़ी थी। हालांकि, जयप्रकाश इस साल हिसार से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे, जबकि सुरजेवाला 2022 में ही राजस्थान से राज्यसभा पहुंच चुके हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की तरफ से टिकट काटे जाने से कई नेता नाराज हैं। इसी क्रम में कर्णदेव काम्बोज भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
आबकारी नीति 'घोटाले' के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जमानत दे दी और कहा कि लंबे समय तक जेल में रखना स्वतंत्रता से अन्यायपूर्ण तरीके से वंचित करने के समान है।
कई सीटों पर बागी मुकाबले में बने रहने पर कायम हैं। इन नेताओं में देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल भी शामिल हैं। वह हिसार सीट से मैदान में उतरी हैं और भाजपा के कमल गुप्ता की टेंशन बढ़ा रही है। इसके अलावा सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन चुनाव में उतरी हैं।
6 महीने की अवधि में विधानसभा सत्र न बुला पाने के संवैधानिक संकट से बचने के लिए हरियाणा सरकार ने यह कदम उठाया था। सरकार का कार्यकाल 3 नवम्बर तक था। यानी यह 52 दिन बचा था। नियमों के चलते 12 सितम्बर तक सत्र बुलाना अनिवार्य था। हालांकि नायब सैनी अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
Haryana Assembly Polls: हरियाणा में आज नामांकन का आखिरी दिन था। 90 सीटों पर होने वाले सियासी संग्राम का सीन क्लियर हो चुका है। किस सीट पर कौन उम्मीदवार है और उसका मुकाबला किससे है।
देश की सबसे अमीर महिला और ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने गुरुवार को हिसार निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
हरियाणा विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां पर उसने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लंबे समय तक सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत होती रही।
कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा सीट से लोक सभा सदस्य कुमारी सैलजा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा थी और यह बात उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कहनी शुरू की थी।
भोज के दौरान ही ललित नारायण मिश्रा तब के सबसे बड़े अभिनेता और बॉलीवुड के शो-मैन कहलाने वाले राजकपूर से सबको मिलवा रहे थे। राजकपूर तब बंसीलाल के बगल में ही बैठे थे लेकिन बंसीलाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। इसकी बजाय वह खाने की तारीफ कर रहे थे।
Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 89 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और गठबंधन के तहत एक सीट उसने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है।
Haryana Assembly Polls: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गठबंधन के तहत एक सीट उसने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है। यहां देखिए पूरी लिस्ट।
Haryana Assembly Polls: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। सभी प्रत्याशी जोर-शोर के साथ नामांकन कर रहे हैं। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह चुनाव एक बड़ी चुनौती के रूप में है।
हरियाणा विधानसभ चुनाव में टिकट कटने पर उम्मीदवारों के आंसू छलक रहे हैं। लेटेस्ट मामला कांग्रेस नेताओं शारदा राठौर और ललित नागर का है। टिकट नहीं मिलने पर समर्थकों के बाच दोनों के आंसू निकल आए।
Vinesh Phogat Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जींद जिले की जुलाना सीट से नामांकन भरा है। विनेश ने हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। पहलवान के रूप में कई कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली विनेश ने बताया है कि उनके पास तीन चार पहिया वाहन हैं।
राव इंद्रजीत सिंह ने तो खुलकर रामबिलास शर्मा की तारीफ की और उन्हें बड़ा नेता बताते हुए कहा कि भाजपा तो उनके खून में है। माना जा रहा था कि रामविलास शर्मा के नामांकन के बाद उन्हें शायद टिकट मिल जाएगा, लेकिन जब बुधवार की रात को लिस्ट आई तो रामबिलास शर्मा का नाम नहीं था। अब इस पर बहस शुरू हो गई है।
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 और उम्मीदवार घोषित कर दिए। इस लिस्ट में रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला को कैथल विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा। चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।