Govinda Wife Sunita Ahuja Says I used to trust him Dil pe patthar rakhna padta hai hero ki biwi hone ke liye 'उनपर भरोसा किया करती थी...', पति गोविंदा के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं पत्नी सुनीता, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGovinda Wife Sunita Ahuja Says I used to trust him Dil pe patthar rakhna padta hai hero ki biwi hone ke liye

'उनपर भरोसा किया करती थी...', पति गोविंदा के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं पत्नी सुनीता

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि हीरो की बीवी होने के लिए दिल पर पत्थर रखना पड़ता है। उन्होंने ये भी कहा कि पहले वो गोविंदा पर भरोसा करती थीं, पर अब मैं नहीं कह सकती कि मुझे उनपर भरोसा है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 May 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
'उनपर भरोसा किया करती थी...', पति गोविंदा के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं पत्नी सुनीता

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी उन लोगों में से हैं जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अब सुनीता ने एक इंटरव्यू में अपने पति और अपने रिश्ते के बारे में बात की। सुनिता ने कहा कि हीरो की बीवी होने के लिए दिल पर पत्थर रखना पड़ता है। साथी ही सुनीता ने कहा कि वो पहले गोविंदा पर भरोसा करती थीं, लेकिन अब वो नहीं कह सकतीं कि वो एक्टर पर भरोसा करती हैं। 

गोविंदा पर भरोसे को लेकर क्या बोलीं पत्नी सुनीता

डेक्कन टॉक्स से खास बातचीत में सुनीता ने बताया कि वो गोविंदा के लिंकअप की अफवाहों से किस तरह डील करती हैं। सुनीता ने कहा, "38 साल हो गए। जब हम जवान हुआ करते थे तब ये लिंकअप हुआ करते थे। मैंने बहुत ज्यादा अफवाहें नहीं सुनी थीं और अगर मैं सुनती भी तो मुझे फर्क नहीं पड़ता था। मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हेडेड पर्सन हूं। सुनीता से पूछा गया कि पति पर भरोसा करने की वजह से उन्हें फर्क नहीं पड़ता था? सुनीता ने कहा, "मैं उनपर भरोसा किया करती थी, मैं यह नहीं कह सकती कि मैं अब उस पर भरोसा करती हूं।"

'दिल पर पत्थर रखना पड़ता है हीरो की बीवी होने के लिए'

सुनीता ने आगे कहा, "दिल पर पत्थर रखना पड़ता है हीरो की बीवी होने के लिए। वो अपना ज्यादातर समय अपनी हिरोइनों के साथ बिताते हैं, पत्नियों के साथ नहीं। मैं गोविंदा को बहुत प्यार करती हूं और मैं हमेशा उन्हें प्यार करूंगी।"

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।