Punjabi Singer And Diljit Dosanjh Exit No Entry Sequel Boney Kapoor confirms says Date clashes दिलजीत दोसांझ अब नहीं होंगे नो एंट्री 2 का हिस्सा? बोनी कपूर बोले- 'हम कोशिश कर रहे हैं', Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPunjabi Singer And Diljit Dosanjh Exit No Entry Sequel Boney Kapoor confirms says Date clashes

दिलजीत दोसांझ अब नहीं होंगे नो एंट्री 2 का हिस्सा? बोनी कपूर बोले- 'हम कोशिश कर रहे हैं'

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस उन्हें नो एंट्री के सीक्वेंस में देखने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, अब खबर है कि दिलजीत ने फिल्म से एग्जिट ले लिया है। बोनी कपूर ने भी इस खबर को लेकर अपडेट दिया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 May 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
दिलजीत दोसांझ अब नहीं होंगे नो एंट्री 2 का हिस्सा? बोनी कपूर बोले- 'हम कोशिश कर रहे हैं'

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के फैंस उन्हें साल 2005 में आई नो एंट्री के सीक्वल में देखने को लेकर उत्साहित थे। हालांकि, दिलजीत के फैंस के लिए अब एक दुख की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत ने नो एंट्री के सीक्वल से एग्जिट ले लिया है। माना जा रहा है किक्रिएटिव डिफरेंस के चलते दिलजीत ने फिल्म को छोड़ा है। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने दिलजीत के एग्जिट को लेकर बात की है।

दिलजीत ने क्यों छोड़ी नो एंट्री 2

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "दिलजीत वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित थे। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में वो फिल्म के क्रिएटव आइडियाज से खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला लिया है।"

दिलजीत के फिल्म छोड़ने पर क्या बोले डायरेक्टर

हिंदुस्तान टाइम्स ने फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी से जब इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कुछ कंफर्म नहीं किया। उन्होंने कहा, "मैं अभी इस मामले पर कुछ बोल नहीं पाउंगा। बेहतर होगा अगर आप बोनी कपूर से इस बारे में सवाल करें।"

बोनी कपूर ने क्या बताया?

बोनी कपूर से जब इस बारे में सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, "हां, डेट को लेकर समस्या है, लेकिन कोई क्रिएटिव डिफरेंस नहीं है। ये सरासर गलत खबर है। हम डेट्स पर काम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

नो एंट्री की बात करें तो वरुण धवन और अर्जुन कपूर इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, इस बात पर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं है। साल 2005 में रिलीज हुई नो एंट्री में सलमान खान, अमिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।