वीडियो में दिखी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की मस्ती, लोग बोले- अरे यार ये लोग कितने क्यूट हैं
- रिएलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन’ का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ब्रेकअप के बाद साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपर अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के प्रमोशन में व्यस्त। वह हाल ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन’ के मंच पर पहुंचे। दिलचस्प बात ये है कि इस शो को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा होस्ट करती हैं। ऐसे में शो के दौरान उन दोनों के बीच काफी सारी मस्ती हुई।
शो के कंटेस्टेंट्स ने मलाइका अरोड़ा को ट्रिब्यूट दिया। ऐसे में मलाइका ने भी अपने डांस मूव्स दिखाए जिसे देखकर दर्शकों के साथ-साथ अर्जुन भी हैरान रह गए। जब अर्जुन से पूछा गया कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड का परफॉर्मेंस कैसा लगा तब उन्होंने हंसते हुए कहा, “मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से, मैं अभी भी चुप ही रहना चाहूंगा।”
इसके बाद मलाइका अपने को-जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ प्रतिस्पर्धा करने लगीं, तो अर्जुन ने मजाक में कहा, ‘ये ऐसे कर रही हैं जैसे इन्हें कोई ट्रॉफी मिलने वाली है।’ इस पर रेमो ने कहा, “अरे! तुम नहीं जानते! बाप रे।” यह सुनकर अर्जुन हंसने लगे। अर्जुन ने कहा, “इनके कॉम्पिटिशन को मुझसे अच्छा और कोई नहीं जानता।” जब इस पर मलाइका का जवाब मांगा गया तब मलाइका ने कहा, “कुछ नहीं! आगे बढ़ो।” हालांकि, अर्जुन यहीं नहीं रुके। अर्जुन ने आगे कहा, “अच्छे अच्छों की बोलती बंद करा देता हूं मैं, देखा!”
अर्जुन-मलाइका की मस्ती देख एक यूजर ने लिखा, “अरे यार ये लोग कितने क्यूट हैं। प्लीज एक-दूसरे के साथ रहो।” दूसरे यूजर ने लिखा, “तुम दोनों एक साथ कितने अच्छे लग रहे हो। वापस साथ आ जाओ। गिवअप मत करो”
बता दें, अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।