सोनम कपूर का मुंबई वाला घर आलीशान है।दीवारों पर पेंटिंग, रॉयल अंदाज, लक्ज़री लाइफस्टाइल से भरी है एक्ट्रेस की जिंदगी। फिल्मों से दूर रहने के बाद एक्ट्रेस ने अपने इस घर को आलीशान महल बना दिया है।
सोनम कपूर इस खूबसूरत जगह पर बैठकर अपने ऑफिस या किसी मीटिंग से जुड़ा काम करती हैं। एक्ट्रेस ने अपने घर के इस कमरे की दीवारों पर चीन की पेंटिंग लगाई हुई हैं। एक्ट्रेस जे इस घर में सब कुछ देसी फील देगा।
सोनक कपूर अक्सर अपने दोस्तों के साथ यहीं बैठकर टाइम पास करती हैं। एक्ट्रेस ने बताया उन्होंने घर के इसी हिस्से को सबसे ज्यादा खूबसूरत चीज़ों से साथ सजाया है। यहीं सबसे ज्यादा लोगों की बैठक होती है। एक्ट्रेस की दीवारों पर खूबसूरत ओरिजिनल पेंटिग्स हैं। पुराने जमाने के स्टाइल की टेबल है।
ये सोनम कपूर के घर का बार है। यहां एक लंबी टेबल के साथ उंची कुर्सियां लगाई गई है। टेबल पर आम घरों में नहाने के लिए इस्तेमाल होने वाली बाल्टी में फ्लावर्स रखे हुए हैं।
ये सोनम कपूर के घर का राउंड डाइनिंग टेबल हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लोगों को अपने घर बुलाना, उन्हें खाना खिलाना पसंद है। वो यहीं बैठकर अपने दोस्तों और परिवार के साथ मील एन्जॉय करती हैं।
सोनक कपूर ने बताया कि ये उनका सबसे फेवरेट हिस्सा है। वो अक्सर यहां कुकिंग और बेकिंग करती हैं। उनके घर में पीतल के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है। सफेद और नीले रंग की पेंटिंग के साथ दीवारों को डिज़ाइन किया गया है।
सोनम कपूर के घर का गेस्ट रूम है। यहां अक्सर उनके दोस्त या सास-ससुर रुकते हैं जब वो मुंबई आते हैं। सोनम के बेडरूम्स में चप्पल पहनने के आने की परमिशन नहीं है।
ये सोनम कपूर के ढाई साल के बेटे का बेडरूम है। उन्होंने इस कमरे को बच्चों की किसी स्पेशलिस्ट से डिजाइन करवाया है। यहां छोटा बेड है, बेटे की अलमारी है, नकली जानवर हैं जो अब उनके बेटे के दोस्त हैं। ये रूम जंगल थीम पर सजाया गया था।
ये सोनम और उनके पति आनंद आहूजा का बेडरूम है। इस कमरे को नीले और सफेद रंग के डिज़ाइन से सजाया गया है। खास बात ये है कि बेडहेड पर एक लकड़ी का झरोखा बनाया गया है जो इस कमरे की हाईलाइट है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने घर की टीवी वाले हिस्से को भी छुपा कर वहां लकड़ी की अलमारी बना दी।