Punjab Kings Creates History in IPL after Scoring 219 Runs gives new wound to Rajasthan Royals at home ground पंजाब किंग्स ने IPL में रचा धांसू कीर्तिमान, राजस्थान रॉयल्स को घर में घुसकर दिया 'नया जख्म', Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Punjab Kings Creates History in IPL after Scoring 219 Runs gives new wound to Rajasthan Royals at home ground

पंजाब किंग्स ने IPL में रचा धांसू कीर्तिमान, राजस्थान रॉयल्स को घर में घुसकर दिया 'नया जख्म'

RR vs PBKS IPL 2025 Match: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स का के खिलाफ 219/5 का स्कोर बनाया धांसू कीर्तिमान रचा। नेहल वढेरा और शशांक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानSun, 18 May 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
पंजाब किंग्स ने IPL में रचा धांसू कीर्तिमान, राजस्थान रॉयल्स को घर में घुसकर दिया 'नया जख्म'

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रविवार को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ धांसू कीर्तिमान रचा। पीबीकेएस आईपीएल की एक पारी में 35 से कम रन पर 3 विकेट गिरने के बाद सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम बन गई है। पंजाब टीम ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 219/5 का स्कोर बनाया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पीबीकेएस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। प्रियांश आर्य (9), प्रभसिमरन सिंह (21) और डेब्यूटेंट मिशेल ओवेन (0) पंजाब का स्कोर 34 पहुंचने तक पवेलियन लौट गए।

आरआर को मिला 'नया जख्म'

पीबीकेएस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसने 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सामने तीन विकेट खोने के बाद 213/9 का स्कोर खड़ा किया था। पीबीकेएस ने साथ ही आरआर को घर में घुसकर 'नया जख्म' भी दिया है। दरअसल, पंजाब ने आईपीएल में आरआर के होमग्राउंड पर पहली पारी में हाईएस्ट टोटल लगाने का कारनामा अंजाम दिया है। पीबीएकस ने इस मामले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को पछाड़ा है। एमआई ने मौजूदा सीजन में सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए दो विकेट पर 217 रन जुटाए थे।

ये भी पढ़ें:सचिन की ये सलाह प्रभसिमरन के बहुत काम आई, बोले- सर ने कहा था कि इतनी दूर आ गए…

आईपीएल में 35 से कम पर 3 विकेट गिरने के बाद हाईएस्ट टोटल

219/5 - पीबीकेएस बनाम आरआर, जयपुर, 2025

213/9 - एलएसजी बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023

211/9 - डीसी बनाम एलएसजी, विशाखापट्टनम, 2025

208/7 - केकेआर बनाम एसआरएच, कोलकाता, 2024

205/7 - केकेआर बनाम एसआरएच, कोलकाता, 2023

जयपुर में आईपीएल मैचों में पहली पारी में हाईएस्ट टोटल

219/5 - पीबीकेएस बनाम आरआर, 2025

217/2 - एमआई बनाम आरआर, 2025

214/2 - आरआर बनाम एसआरएच, 2023 (लक्ष्य का पीछा करते हुए)

209/4 - जीटी बनाम आरआर, 2025 (लक्ष्य का पीछा करते हुए)

202/5 - आरआर बनाम सीएसके, 2023

पंजाब के चौथे ओवर तक तीन विकेट गिरने के बाद नेहल वढेरा और शशांक सिंह ने आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। वढेरा ने महज 37 गेंद में पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। यह उनका आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 67 और शशांक के संग पांचवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। वढेरा 16वें ओवर में आउट हुए। शशांक ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई (नाबाद 21) के साथ छठे विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप की और पंजाब को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs GT, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |