Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board 10th Topper Result 2025 Check here UPMSP Highschool topper yash pratap singh marksheet

UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर यश प्रताप को कितने मिले व कितने कटे नंबर, यहां देखें मार्कशीट

UP Board 10th Topper Result 2025: यूपी बोर्ड टॉपर यश प्रताप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया है। यहां देखें यश को किस विषय में कितने अंक मिले हैं और कितने अंक कटे हैं, देखें उनकी मार्कशीट-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 03:31 PM
share Share
Follow Us on
UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर यश प्रताप को कितने मिले व कितने कटे नंबर, यहां देखें मार्कशीट

UP Board 10th Topper Yash Marksheet: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.11% है। यूपी बोर्ड 10वीं या हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के छात्र हैं। जानें यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2025 यश प्रताप सिंह को किस सब्जेक्ट में कितने अंक मिले-

यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, 10वीं टॉपर यश प्रताप सिंह को थ्योरी हिंदी में 70 में से 67 अंक, अंग्रेजी में 70 में से 68 अंक, गणित में 70 में से 69 अंक, साइंस में 70 में से 66 अंक प्राप्त हुए। इसी तरह सोशल साइंस में 70 में से 68 अंक व कला में 70 में से 69 अंक मिले हैं।

प्रैक्टिकल के नबंर- यश प्रताप को प्रैक्टिकल में सभी विषयों में 30 में से 30 नंबर प्राप्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें:घर पर सात घंटे पढ़ाई करती थीं शुभी, रिजल्ट आने पर खुशी से झूमी, बताया अपना सपना

कितने मिले कुल नंबर- यश प्रताप को हिंदी में कुल 97 नंबर, अंग्रेजी में 98 मार्क्स, गणित में 99 नंबर, साइंस में 96 नंबर, सोशल साइंस में कुल 98 नंबर, ड्राइंग में कुल 99 नंबर मिले हैं। यूपी बोर्ड 10वीं के सभी पेपर कुल 100 अंक के होते हैं। इस तरह से यश प्रताप के हिंदी में 3 नंबर कटे हैं। अंग्रेजी में 2 नंबर, गणित में 1 नंबर , सोशल साइंस में 2 नंबर व कला में 1 नंबर कटा है।

यहां देखें यश प्रताप सिंह की मार्कशीट-

yash marksheet

यश ने किसे दिया सफलता का श्रेय- अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में यश प्रताप सिंह ने कहा, 'स्कूल के सभी शिक्षकों की भूमिका मेरी इस सफलता में है। जब भी मैं किसी विषय की पढ़ाई में मुश्किल आई तो, मेरी हर समस्या को उन्होंने हल किया। सरल ढंग से मुश्किल विषय समझाए। उन्हीं के निर्देशन में मैंने लगातार हर दिन 14 घंटे पढ़ाई की दिनचर्या तय की। परीक्षा के दिनों में 18 घंटे तक पढ़ाई की और 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसका श्रेय पूरी तरह से मेरे शिक्षकों का है।'

ये भी पढ़ें:इंजीनियर बनना चाहते हैं हाई स्कूल के सेकेंड टॉपर अभिषेक

कैसा रहा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 25 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या 1149984 और छात्राओं की संख्या 1144138 है। छात्रों का कुल पास प्रतिशत 86.66% है, जबकि छात्राओं का कुल प्रतिशत 93.87% है। छात्रों की तुलना में इस साल छात्राएं ज्यादा सफल हुई हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें