Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़HSSC CET Group D Admit card 2023: exam city slip released on hssc gov in haryana group d admit card

HSSC Group D Admit Card : जारी होने वाले हैं हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें एग्जाम पैटर्न

HSSC CET Group D Admit card 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कुछेक दिनों में ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड करेंगे

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 Oct 2023 11:48 AM
share Share

HSSC CET Group D Admit card 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) कुछेक दिनों में ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले आयोग ग्रुप डी पदों की भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर चुका है। अभ्यर्थियों को यह पता चल गया है कि उनका एग्जाम किस जिले में हैं। 21 और 22 अक्टूबर को होने वाली इस परीक्षा का समय सुबह 10 से 11:45 बजे और दोपहर बाद 3 से 4:45 बजे तक का रहेगा।  ग्रुप-डी सीईटी के लिए राज्य के 18 जिलों में 1072 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।  4 शिफ्टों में 11.84 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे। एक शिफ्ट में इन केंद्रों पर 3,47,869 परीक्षार्थी एग्जाम में बैठ सकेंगे। 

परीक्षा चंडीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न शहरों, जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके जरिए हरियाणा में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों आदि में ग्रुप डी के 13,536 पदों पर भर्तियां होंगी।

सीईटी स्कोर में ये दो चीजों होंगी
- सीईटी मार्क्स व सोशियोकनोमिक क्राइटेरिया 
सीटीई मार्क्स - 95 फीसदी
सोशियोकनोमिक क्राइटेरिया - 5 फीसदी

सीईटी में 25 फीसदी सवाल हरियाणा से संबंधित होंगे। इनमें इतिहास, करंट अफेयर, लिटरेचर, जियोग्राफी, एनवायरमेंट, कल्चरल आदि शामिल होंगे। 75 फीसदी प्रश्न जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी, इंग्लिश, हिंदी से होंगे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें