RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 , rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल मई माह में घोषित किया गया था। इस साल भी आरबीएसई 10वीं परिणाम ( RBSE 10th 12th Result 2025 ) मई माह में जारी किए जाने की उम्मीद है। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बीएसईआर (BSER) राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर भी चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके एसएमएस अलर्ट भी आए तो www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट आने पर आपके पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में वो लिंक दिया गया होगा जिस पर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट पेज पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का आयोजन मार्च माह में होगा। राजस्थान बोर्ड आधिकारिक तौर पर मेरिट लिस्ट (RBSE 10th result 2025) जारी नहीं करता है। कुछ साल पहले उसने टॉपरों का ऐलान करना बंद कर दिया था। ऐसे में इस बार भी टॉपरों का ऐलान नहीं किया जाएगा। यह जरूर बताया जाएगा कि कौन से जिले का रिजल्ट अच्छा रहा। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर के तहत हर साल करीब 11 से 12 लाख विद्यार्थी 10वीं की (Rajasthan Board 10th Result 2025) की परीक्षा देते हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे। पिछले साल (2024) आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 93.03 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 29 मई को आया था। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46 फीसदी रहा था। बूंदी जिला स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आलोद की छात्रा निधि जैन ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 600 में से 598 अंक (99.67 प्रतिशत अंक) हासिल कर पूरे राजस्थान में टॉप किया था। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में झुंझुनूं जिला अव्वल रहा था। झुंझुनूं में 97.74 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025, rajeduboard.rajasthan.gov.in: Rajasthan Board 10th result was declared in the month of May last year. This year also RBSE 10th result (RBSE 10th 12th Result 2025) is expected to be released in the month of May. When Rajasthan Board 10th Result 2025 is declared, you will be able to easily check the result by entering your roll number on Live Hindustan www.livehindustan.com website. Students will also be able to check their result on BSER Rajasthan Board website rajeduboard.rajasthan.gov.in and rajresults.nic.in. Students will be able to download their marksheet by entering the roll number. If you want to get SMS alerts as soon as the result is declared, then you can register by clicking on the link given at www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result. You will get an SMS when the result is released. The link will be given in the SMS, by clicking on which you will be able to check the result directly on the result page. Rajasthan Board 10th exam 2025 will be conducted in the month of March. Rajasthan Board does not officially release the merit list (RBSE 10th result 2025). A few years ago it stopped announcing the toppers. In such a situation, the toppers will not be announced this time also. It will definitely be told which district had a good result. Every year about 11 to 12 lakh students appear for the 10th (Rajasthan Board 10th Result 2025) examination under Rajasthan Board of Secondary Education, Ajmer. Students appearing for Rajasthan Board 10th exam have to score at least 33 percent marks in each subject to pass. Aggregate marks should also be at least 33 percent. If students get less than 33 marks in 1 or 2 subjects in Rajasthan Board exam, they will get a chance to take the supplementary examination. Students dissatisfied with the marks will also get a chance to apply for scrutiny i.e. marks re-verification. Those who get less than 33 marks in more than two subjects will be declared failed. Last year (2024), a total of 93.03 percent students passed the RBSE 10th examination. Rajasthan Board 10th result 2024 came on 29 May. The pass percentage of boys was 92.64 percent and the pass percentage of girls was 93.46 percent. Nidhi Jain, a student of Government Girls Higher Secondary School, Aalod, located in Bundi district, topped the entire Rajasthan by securing 598 marks out of 600 (99.67 percent marks) in the class 10th examination of Rajasthan Board of Secondary Education. Jhunjhunu district topped the Rajasthan Board 10th result. 97.74 percent children passed in Jhunjhunu.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.