छपरा मंडल कारा में कैदियों को मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में दी गई जानकारी
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर छपरा मंडल कारा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता दुर्गेश प्रकाश बिहारी और पारा विधिक स्वयंसेवक आनन्द कुमार सिंह ने कैदियों को कानूनी...

छपरा, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार व जिला विधिक प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज पुनीत कुमार गर्ग और प्राधिकार के सचिव सह एसीजे एम धर्मेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर जिला विधिक जागरूकता समिति सारण द्वारा मंडल कारा छपरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता दुर्गेश प्रकाश बिहारी एवं पारा विधिक स्वयंसेवक आनन्द कुमार सिंह द्वारा कैदियों को मिलने वाली कानूनी सहायता सेवाएं और जेल में कानूनी सहायता क्लीनिक के बारे में सरकार के द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता द्वारा जेल के अंदर बने कानूनी सहायता क्लिनिक के संबंध में विस्तृत रूप से बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पारा विधिक स्वयंसेवक मंडल कारा छपरा भी मौजूद थे। जिन कैदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अधिवक्ता रखने की आवश्यकता है वे अपना नाम लिखवा सकते हैं। इसके बाद उन कैदियों को कानूनी सहायता देने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा। जागरूकता शिविर में मंडल कारा अधीक्षक राधेश्याम सुमन, कारा उपाधीक्षक रवीश कुमार व मंडल कारा के पुलिसकर्मी सहित सैकड़ो की संख्या में कैदी उपस्थित थे। कैदियों द्वारा भी कानूनी जानकारी के संबंध में प्रश्न किए गए जिनका समाधान बताया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।