Hindi NewsBihar NewsChapra NewsGrand Kalash Yatra Celebrates 7th Anniversary of Maruti Nandan Hanuman Temple

मारुति नंदन हनुमान मंदिर में प्रतिमा स्थापना के वार्षिकोत्सव पर कलशयात्रा

फोटो- त्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से भक्तिमय माहौल में हाथी-घोड़े,ऊंट व भगवान विष्णु,मां लक्ष्मी,भोले शंकर-पार्वती,भारत-माता,हनुमान, सहित कई देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी को आर्टिस्ट रामनाथ ठाकुर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 23 Feb 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
मारुति नंदन हनुमान मंदिर में प्रतिमा स्थापना के वार्षिकोत्सव पर कलशयात्रा

परसा,एक संवाददाता। शोभे परसा-परसा मथुरा स्थित मारुति नंदन हनुमान मंदिर में प्रतिमा स्थापना के सातवें वार्षिकोत्सव पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से भक्तिमय माहौल में हाथी-घोड़े,ऊंट व भगवान विष्णु,मां लक्ष्मी,भोले शंकर-पार्वती,भारत-माता,हनुमान, सहित कई देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी को आर्टिस्ट रामनाथ ठाकुर ने सजाया। आकर्षक झांकी तथा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर थाना रोड होते हुए मुख्य बाजार चौक से खजौली चौक,पोझी-खजौली के रास्ते शोभे परसा शिव मंदिर पहुंची जहां पोखरे के पवित्र जल से आचार्य राहुल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कराई। तत्पश्चात जय श्री राम-जय हनुमान के जयघोष के साथ श्रद्धालु महिला-पुरुष मंदिर परिसर स्थित पूजा मंडप पहुंचे एवं पूजा अर्चना शुरू हुई। मंदिर के संरक्षक इन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि 24घंटे के अखंड अष्टयाम के पूर्णाहुति के बाद भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश यात्रा में पूर्व मंत्री चंद्रिका राय,मंदिर के संरक्षक इंद्रभूषण सिंह,जयप्रकाश सिंह,रामप्रकाश सिंह उर्फ सुग्गा सिंह,अर्जुन सिंह,अशोक सिंह,सुनील सिंह अमीन,रंजीत सिंह,मिंटू सिंह,अंगद सिंह,निवर्तमान चेयरमैन विनोद दास,भाजपा नेता धर्मेंद्र साह,अखिलेश पंडित,अरुण व्यास,धनंजय सिंह,बिन्देश्वर सिंह,नागेन्द्र सिंह,उपद्र सिंह,अनिल कुमार,शिव कुमार सिंह,वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों में आमोद शर्मा,भूलन जी,रविंद्र राय,सुनील राय,चंदन सिंह युवा समाजसेवी विकास सिंह तूफान सिंह,उमेश राय,विशाल सिंह,कुंदन सिंह,सुमन सिंह,टुनटुन सिंह सहित कई उपस्थित थे। -- संतों के सानिध्य से मिलता है ईश्वर के दर्शन फल : डॉ. इंद्रदेव फोटो- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। संतों के सानिध्य से ईश्वर के दर्शन का फल मिलता है तथा चित वृतियों को शांति मिलती है। यह बात हरपुर शिवालय में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ सह शिव महापुराण कथा के चौथे दिन रविवार को स्वामी डॉ.इंद्रदेव सरस्वती जी महाराज ने कही। उन्होंने महात्मा बुद्ध की चर्चा हुए कहा कि कीचड़ युक्त पानी को स्थिर छोड़ देने से कीचड़ मिट्टी में मिल जाता है तथा कुछ देर में पानी निर्मल हो जाता है। ठीक उसी प्रकार यदि हम संतों की संगत में रहे तो मन के विकार मिट जाते हैं तथा मन निर्मल हो जाता है। यदि मन में विचलन है, परेशानी है, कोई दिक्कत है तो एकांत में बैठ कर मन को शांत करने के लिए भगवान के ध्यान में बैठ जाओ। मन शांत और निर्मल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हीं की चिंता मिटी है जो गुरु के चरणों में आ गए हैं। उन्हीं को परमपद की प्राप्ति होती है तथा ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। मौके पर यज्ञ के अध्यक्ष बाबा दामोदर दासजी महाराज, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, संयोजक जेपी सेनानी भरत सिंह, पंडित मधुसूदन दूबे, जदयू के वरीय नेता ललनदेव तिवारी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, मदन सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह, व अन्य थे। मालूम हो 26 फरवरी तक प्रतिदिन एक बजे से चार बजे तक शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया है। भगवान शिव की आराधना देती है मोक्ष : पंडित अनुराग शास्त्री दाउदपुर(मांझी)। भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है, इसलिए समस्त मानव को भगवान शिव की निर्मल मन से आराधना करनी चाहिए। जो व्यक्ति शिवपुराण कथा का श्रवण करता है, उसे शिव लोक की प्राप्ति होती है। यह बातें मांझी प्रखंड के घोरहट मझवलिया में नव निर्मित शिवेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक सह रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार की शाम को सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कही। शिक्षक बिजेंद्र कुमार तिवारी, अरुण मिश्रा, संजय मिश्रा, मुखिया पति शैलेश्वर मिश्र, नरेंद्र प्रताप मिश्र, मनोज कुमार सिंह, आचार्य अभिनंदन मिश्र, मनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें