Hindi Newsकरियर न्यूज़rbse class 10th 12th a model paper 2025 issued download from rajeduboard rajasthan gov in Rajasthan board Sample Paper

RBSE: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी, परीक्षा का पैटर्न समझने में मिलेगी मदद

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 12वीं कक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इससे पहले 10वीं क्लास के मॉडल पेपर पहले ही जारी हो चुके हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Dec 2024 08:57 AM
share Share
Follow Us on
RBSE: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी, परीक्षा का पैटर्न समझने में मिलेगी मदद

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 12वीं कक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इससे पहले 10वीं क्लास के मॉडल पेपर पहले ही जारी हो चुके हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर लिंक मॉडल पेपर में एक तरफ जहां मार्किंग स्कीम दी गईहै कि ऑप्शन वो कितने प्रश्न आएंगे और कितने नंबर के आएंगे, इस सभी की जानकारी दी गईहै। इस प्रकार अभ्यर्थी इनके आधार पर परीक्षा का पैटर्न समझ सकेंगे ।

बोर्ड द्वारा 12वीं कला वर्ग में हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य के अलावा कंप्यूटर साइंस, इनफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस, लोक प्रशासन सहित सभी ऐच्छिक विषयों के पेपर जारी किए हैं। प्रश्नों के प्रकार और विषयवस्तु के प्रकार के अनुसार भी मार्क्स की स्कीम जारी की गईहै। क्या ज्यादा मार्क्स का आएगा और क्या कम मार्क्स का आएगा, इसको लेकर स्टूडेंट्स की कंफ्यूजन मॉडल पेपर से दूर हो जाएगी।

आपको बता दें कि 10वीं और प्रवेशिका के मॉडल प्रश्न पत्र बोर्ड पहले ही जारी हो चुके हैं। राजस्थान बोर्ड ने अभी तक 10वीं, 12वीं क्लास की डेटशीट जारी नहीं की है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कब होंगी, इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। राजस्थान बोर्ड की सेकंडरी परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। वहीं हायर सेकंडरी या इंटर की परीक्षाएं 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थीं। आरबीएसई के आंकड़ो के अनुसार करीब 20 लाख छात्र हर साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में भाग लेते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें